827 माध्यमिक शिक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र

0 minutes, 1 second Read

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड के 827 माध्यमिक शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र का वितरण किया।  रांची के मोरहाबादी मैदान स्थित रामदयाल मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में सफल इन अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र बांटा।

इस मौके पर उन्होंने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से बच्चों को डिजिटल शिक्षा देने के लिए बने जे-गुरुजी एप को भी लांच किया। इस एप से झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ऑनलाइन शिक्षा पा सकेंगे. इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, सांसद महुआ माजी, विभागीय सचिव के रवि कुमार, सीएम के सचिव विनय चौबे, निदेशक स्कूली शिक्षा सहित कई उपस्थित थे।

Whatsapp Group
See also  Jharkhand cabinet की अगली बैठक 12 मार्च को, हो सकते हैं लोकसभा चुनाव को लेकर अहम वादे

Share this…
author

Ojha Rajesh Purohit

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *