सुगासांख महायज्ञ की शुरुआत, आप सभी आमंत्रित हैं

0 minutes, 1 second Read

कोडरमा जिला प्रखंड जयनगर करियावा पंचायत अंतर्गत  ग्राम सुगासांख में 18 जनवरी 2023 को  श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ यज्ञ का झंडारोपन होगा।  22 फरवरी  2023 को श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर कार्यक्रम आरंभ होगा, जो  2 मार्च 2023 तक चलेगा।

श्री श्री 108 श्री शतचंडी महायज्ञ को लेकर ग्रामीणों में एक बैठक हुई। और उत्साह है कि दोबारा  यह यज्ञ करवाने के लायक हुए, कि फिर से श्री श्री शतचंडी यज्ञ अपने गांव में करवा रहे हैं।

Whatsapp Group
See also  ktps koderma में मेंटेनेंस और सिविल कार्य कर रहे मजदूरों का बैठक

यह यज्ञ भंडारों हजारीबाग के श्री बाबूलाल शरण महाराज जी के कर कमलों के द्वारा किया जाएगा। श्री श्री शतचंडी यज्ञ में धन संग्रह ग्रामीणों बुद्धिजीवियों तथा गांव के अगल-बगल के समाजसेवी व अन्य  लोगो के द्वारा जिससे जितना हो सके अपना योगदान कर रहे है।

इस यज्ञ  की शुरुआत 22 फरवरी 2023 से लेकर 2 मार्च 2023 तक होगी।  प्रत्येक दिन संध्या 7:00 से आरती प्रवचन के साथ-साथ रामलीला का भी कार्यक्रम किया जाएगा। 3 मार्च को महाभंडारा  का कार्यकर्म  है।

See also  झारखण्ड: mid day मिल चावल के गर्म माड़ में गिरने से दो बहनों की मौत

इस यज्ञ के आचार्य श्री रंजीत पांडे और वीरेंद्र शास्त्री जी दोनो अयोध्या से आकर शामिल होंगे। तथा प्रवचन करने के लिए रत्ना मणि द्विवेदी जी मध्य प्रदेश  से  आएंगे।

इसी यज्ञ समापन के बाद में 4 मार्च को दुगोला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । जिसमे अभिषेक तिवारी( सिवान, बिहार)  बनाम सुदर्शन यादव (अरवल, बिहार) के बीच दोगोला मुकाबला का कार्यक्रम किया जाएग।

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *