फर्जी न्यूज़ पोर्टल ,बिना पंजीकृत यूट्यूब चैनल पर होगी सख्त कार्रवाई—

0 minutes, 0 seconds Read

रांची झारखंड सरकार के स्पेशल ब्रांच ने सरायकेला खरसावां पुलिस अधीक्षक के एक आवेदन पर झारखंड के सभी जिलों में सभी पुलिस अधीक्षक को एक पत्र जारी कर फर्जी न्यूज़ पोर्टल बिना पंजीकृत कराए यूट्यूब चैनल पर विधि सम्मत सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

झारखंड के जन सूचना विभाग से बिना पंजीकृत कराए यूट्यूब चैनल फर्जी कामों में संलिप्तता के कारण बहुत सारे मामले प्रकाश में आए हैं। इसी को देखते हुए विशेष शाखा विभाग ने वैसे फर्जी पत्रकारों के विरुद्ध भ्रामक खबर फैलाने , गलत खबर फैलाने पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

Whatsapp Group
See also  JPSC mains का ऑनलाइन आवेदन की आज है अंतिम तिथि

प्रशासन के द्वारा एक आधिकारिक आवेदन में कहा गया है कि कुछ फर्जी न्यूज़ पोर्टल व बिना रजिस्टर्ड कराएं यूट्यूब चैनल तथाकथित पत्रकार के रूप में काम कर रहे हैं।

झारखंड के जन सूचना विभाग (आईआरपीडी) से  बिना निबंधित कराएं खुद को पत्रकार  बताने व  फर्जी कामों में संलिप्तता   का मामला बहुत ही ज्यादा सामने आया है।

विभाग द्वारा कहा गया है कि पत्रकार फर्जी आई कार्ड बनाकर फर्जी पत्रकार के रूप में काम करने पर अब सख्त कार्रवाई करने का निर्देश सभी जिला पुलिस अधीक्षक को दिया गया है।

See also  अधिकार रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांवा व तिसरी दोनों प्रखंडो की संयुक्त बैठक सम्पन्न
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *