नवोदय जनतांत्रिक पार्टी झारखंड प्रदेश के कमिटी का होगा विस्तार

Ranchi नवोदय जनतांत्रिक पार्टी झारखंड प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई जिसमें झारखंड में आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई और अगस्त महीने से जागो जनता जागो कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

नवोदय जनतांत्रिक पार्टी झारखंड में आने वाले अगस्त महीने से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लिया गया है। 6 अगस्त को कोल्हान प्रमंडल में कार्यसमिति की बैठक, 13 अगस्त को पलामू में , 20 अगस्त को दुमका में , 26 अगस्त को रामगढ़ , 27 अगस्त को रांची में बैठक करने का निर्णय लिया गया है।

Whatsapp Group

जिसका मूल उद्देश्य आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर किया जा रहा है नवोदय जनतांत्रिक पार्टी आने वाले दिनों में गांव गांव तक इसका प्रचार प्रचार करेंगी तथा अगस्त महीने में कार्यक्रम के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा।

See also  बोकारो बनेगा technical hub, विकास में लगेगा पंख

*झारखंड में कमिटी का विस्तार*

नवोदय जनतांत्रिक पार्टी झारखंड में नए पदाधिकारी की घोषणा भी किया है जिसमें उपाध्यक्ष पद के लिए अखिलेश कुमार पलामू जिला , सुजीत मुंडा रांची जिला ,टुमा तिर्की रांची जिला , मनजीत सिंह, चंद्र किशोर उरांव को प्रभार दिया गया,प्रदेश सचिव के रूप में जितेंद्र कुमार रांची जिला, राजेंद्र उरांव, जगतपाल अहीर रांची जिला तथा सोशल मीडिया (आई टी सेल)प्रभारी और मिडिया प्रभारी राजेश कुमार और जितेन्द्र कुमार पलामू जिले को झारखंड प्रदेश का प्रभार दिया गया है।

See also  BPSC ने जारी किया 68वीं में बीपीएससी का एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि और परीक्षा केंद्र

अगस्त महीने में कार्यक्रम के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा जो भी समाजसेवी बुद्धिजीवी सामाजिक कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में जुड़ना चाहते हैं कृपया पार्टी के पदाधिकारी से संपर्क कर कर अपना योगदान दे सकते हैं।

इसकी जानकारी नवोदय जनतांत्रिक पार्टी के महासचिव सत्यदेव जयसवाल और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष मदन महतो ने दिया

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *