JPSC: द्वारा आयोजित होने वाली CDPO का आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त, यहां देखें संपूर्ण प्रक्रिया

JPSC : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) के पद पर भर्ती निकाली है। सीडीपीओ पद के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 16 अगस्त 2023 है।   ऑनलाइन आवेदन जेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट  पर जाकर करना है।

जेपीएससी की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखंड के अंतर्गत बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के कुल 64 रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Whatsapp Group

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 17 जुलाई थी। इसके बाद आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई थी।

 CDPO  के लिए योग्यता

इन पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए।

See also  धनबाद-गया रेलखंड माल ट्रेन बेपटरी, ट्रेन यातायात बाधित

CDPO के लिए आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु सीमा 22 वर्ष से 47 वर्ष तय की गई है।

CDPO वेतन

इन पद पर चयनित अभ्यर्थियों को पीबी-II 9300-34800 ग्रेड पे 5400 रुपये का वेतन मिलेगा।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती अभियान के लिए अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि अप्लाई करने वाले आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।

CDPO ONLINE आवेदन की प्रक्रिया

सीडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद सबसे पहले….

 

उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर http://www.jpsc.gov.in/ पर visit  करना होगा।

इसके बाद, होमपेज पर विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें।

See also  झारखंड में 100 यूनिट बिजली फ्री

अब झारखंड सीडीपीओ भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद बाद, पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें

आवेदन शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।

इसके बाद, उम्मीदवारों को भविष्य के संदर्भ के लिए उसी का प्रिंटआउट अपने पास रखना चाहिए।

CDPO परीक्षा तीन चरणों में आयोजित

सीडीपीओ परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जायेंगी. सबसे पहले अभ्यर्थियों को प्रारंभिक परीक्षा से गुजरना होगा। इसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार होगा।  बता दें कि प्री परीक्षा दो पेपर में संपन्न होगी।

इसमें 100-100 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रशन पूछे जाएंगे. मुख्य परीक्षा हिन्दी, सामान्य अध्ययन और वैकल्पिक विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे. हालांकि, हिंदी का मार्क्स मेधा सूची में नहीं जुड़ेंगे। वहीं, वैकल्पिक विषय में गृह विज्ञान,समाजशास्त्र, मनोविज्ञान तथा श्रम एवं समाज कल्याण विषयमें से एक विषय अभ्यर्थियों का चुनना होगा।

किस श्रेणी में कितने पद

अनारक्षित : 34

अनुसूचित जाति : 02

अनुसूचित जनजाति : 21

बीसी वन : 01

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *