विधायक मथुरा महतो ने रोहित सिंह की नई पुस्तक ” सबले सोहान खोरठा ” का किया विमोचन

0 minutes, 0 seconds Read

सिजुआ, धनबाद – रोहित सिंह की अथक मेहनत से तैयार ” संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा , स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य , नगरपालिका , औधोगिक प्रशिक्षण परीक्षा में उपयोगी “मार्गदर्शन पब्लिकेशन ” द्वारा प्रकाशित ,*सबले सोहान खोरठा “* भाषा एवं साहित्य नामक पुस्तक का विमोचन टुंडी के लोकप्रिय विधायक, पूर्व मंत्री सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक मथुरा महतो एवं खोरठा के सुप्रसिद्ध गीतकार विनय तिवारी के हाथों उनके आवास सिजुआ में किया गया।

मथुरा महतो नें रोहित सिंह की इस नई कृति को विद्यार्थियों को समर्पित करते हुए कहा कि झारखंड की प्रतियोगिता परीक्षा के लिए सम्पूर्ण जानकारी से भरी यह पुस्तक निश्चय ही विद्यार्थियों के लिए पठनीय है। रोहित सिंह का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है।

Whatsapp Group
See also  कोडरमा जंक्शन के आसपास कूड़े-कचरे एवं गंदगी की भरमार, क्या यही है अमृत भारत स्वच्छता अभियान

इस अवसर पर झारखण्ड सरकार से सम्मानित खोरठा के साहित्यकार,कवि, गीतकार विनय तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप से उपस्थित हुए। खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि रोहित सिंह का प्रयास काफी सराहनीय है,उम्मीद है कि प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए यह पुस्तक काफी उपयोगी साबित होगी।

मौके पर पुस्तक के लेखक रोहित सिंह ने कहा कि मेरी यह पुस्तक झारखंड के प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए समर्पित है। इस किताब को सरल एवं सटीक बनाने में भरपूर कोशिश किया गया है ताकि विद्यार्थी आसानी से समझ सके । स्नातक स्तरीय सभी परीक्षाओं में विशेष रूप से उपयोगी है।

See also  ऋषभ पंत IPL 2023 से बाहर, BCCI एयरलिफ्ट करने की तैयारी में

कार्यक्रम में एग्जाम अपडेट से शिक्षाविद,मार्गदर्शक एवं झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के संस्थापक सदस्य राजेश ओझा ने कहा कि मुझे विश्वास है ,कठिन परिश्रम से तैयार यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा। पुस्तक विमोचन समारोह में बाबूनाथ महतो , बसंत महतो, परितोष महतो, दिनेश महतो,समाजसेवी राजीव तिवारी, दिनेश दुबे,सावन दुबे, राजरंजन तिवारी, रुद्रप्रताप तिवारी, इत्यादि लोग शामिल थे।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *