JSSC CGL परीक्षा को फिर प्रभावित करने की साजिश , धनबाद से दो युवक गिरफ्तार, अभ्यर्थियों की लिस्ट के साथ चेक बरामद

धनबाद: झारखंड में हो रही जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को प्रभावित करने की साजिश का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. लोहरदगा एसपी की सूचना पर धनबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने जेएसएससी परीक्षा को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे दो लड़कों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पुलिस को 21 लड़कों की लिस्ट भी मिली है. साथ ही खाली चेक, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है.

धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दन ने बताया कि लोहरदगा एसपी द्वारा सूचना मिली थी कि धनबाद में कुछ लड़के जेएसएससी परीक्षा को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद एसडीपीओ सिंदरी भूपेंद्र राउत के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने झरिया थाना क्षेत्र में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो लड़कों को गिरफ्तार किया है. इनमें से एक जहानाबाद का रहने वाला है. जबकि दूसरा बोकारो के गोमिया का रहने वाला है.एसएसपी ने बताया कि लड़कों के पास से तीन मोबाइल फोन, तीन एटीएम कार्ड, तीन बैंकों के खाली बैंक चेक बरामद किए गए हैं. एक लिस्ट भी बरामद की गई है, जिसमें कुछ लड़कों के नाम और परीक्षा केंद्र का नाम अंकित है. इस लिस्ट में कुल 21 लड़कों के नाम हैं. लोहरदगा एसपी को गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है. मामले में लोहरदगा पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.

Whatsapp Group
See also  डोरंडा थाना क्षेत्र में पुलिस पब्लिक वार्ता का आयोजन
Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *