Jharkhand chunav पूरे राज्य के विधानसभा चुनाव में की के पहले फेज पर .. कितना प्रतिशत किस सीट वोटिंग

Jharkhand assembly election 2024: झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में 64.86 फीसदी वोटिंग हुई है. इनमें लोहरदगा में सर्वाधिक 73.21 प्रतिशत वोट पड़े हैं. सबसे कम मतदान हजारीबाग में 59.13 प्रतिशत हुआ है.रांची-झारखंड के 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर पहले चरण की वोटिंग शांतिपूर्ण संपन्न हो गयी।

शाम 5 बजे तक 64.86 फीसदी मतदान हुआ. लोहरदगा में सर्वाधिक 73.21 प्रतिशत वोटिंग हुई है. हजारीबाग में सबसे कम 59.13 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Whatsapp Group

रांची में 60.49 फीसदी वोटिंग हुई है. 2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड में 63.90 फीसदी वोटिंग हुई थी।झारखंड के लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र में 73.21 प्रतिशत, सरायकेला-खरसावां में 72.19 प्रतिशत, गुमला में 69.01 प्रतिशत, सिमडेगा में 68.66 प्रतिशत, खूंटी में 68.36 प्रतिशत, गढ़वा में 67.35 प्रतिशत, लातेहार में 67.16 प्रतिशत, पश्चिमी सिंहभूम में 66.87 प्रतिशत, रामगढ़ में 66.32 प्रतिशत, पूर्वी सिंहभूम में 64.87 प्रतिशत, चतरा में 63.26 प्रतिशत, पलामू में 62.62 प्रतिशत, कोडरमा में 62 प्रतिशत, रांची में 60.49 प्रतिशत और हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र में 59.13 प्रतिशत मतदान हुआ

See also  JSSC 26001 शिक्षक भर्ती में नया बदलाव, लिंक फिर से खोला गया
Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *