श्री निवास पानुरी खोरठा के आदिकवि की 104 वीं जयंती लोहारबरवा,बरवड्डा, धनबाद में मनाई

धनबाद – खोरठा के आदिकवि स्व .श्री निवास पानुरी की 104 वीं जयंती 25 दिसम्बर को लोहारबरवा, वरवड्डा में धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर लोहारवरवा में खोरठा कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ,मदन मोहन तोरण ने व संचालन खोरठा साहित्यकार, गीतकार विनय तिवारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुवात खोरठा के बाल्मीकि स्व श्री निवास पानुरी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। तत्पश्चात खोरठा पत्रिका परासफुल , सरधाक फूल खोरठा कविता संग्रह किताब का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो जी ने खोरठा भाषा भाषी के हरसंभव सहयोग करने की बात कही, विशिष्ट अतिथि सिंदरी के पूर्व विद्यायक आनंद महतो ने कहा भाषा के लिए सब को आगे आना होगा।

Whatsapp Group
See also  JSSC vacancy 900 से अधिक पदों पर नियुक्ति विज्ञापन जारी—

इस अवसर पे खोरठा गीतकार, कवि,एवं लेखक विनय तिवारी नें कहा कि खोरठा भाषा की पहचान खोरठा के आदिकवि स्व श्री निवास पानुरी जी की देन है, श्री निवास पानुरी जी ने अपने लेखनी से खोरठा साहित्य को समृद्ध किया, एक पहचान दिलाया, करोड़ों लोगों की मातृ भाषा खोरठा के सम्मान के लिए आजीवन संघर्ष किया। ” परासफूल ” खोरठा पत्रिका के संपादक एवं साहित्यकार महेंद्र प्रबुद्ध जी ने कविता पाठ किया, नेट इंडिया सुविधा कार्ड्स लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन भोला महतो ने कहा कि खोरठा को राष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान मिले इसके लिए आज भी संघर्ष जारी है ।

नेतलाल यादव ने कहा की खोरठा के विकास के लिए तन,मन, धन से सभी को लगना चाहिए। नेटलाल यादव ने कहा कि भाषा व संस्कृति के विकास के लिए सभी को आगे आना होगा ,जिस हिसाब से खोरठा गीत,संगीत,साहित्य एवं सिनेमा का विकास होना चाहिए अभी नहीं हो पाया है। मौके पर साहित्यकार,कवि ,गीतकार विनय तिवारी ,पुनीत साव, नेतलाल यादव, सुलेमान अंसारी, भीम कुमार,मदन मोहन तोरन,चितरंजन गोप लुकाठी,संजय वर्णवाल,नरसिंह पांडेय,राजेश ओझा,राजकुमार झा, प्रयाग महतो,आदि ने कविता पाठ किया।,।

See also  झारखंड सरकार की शहरी क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्ष लगाने पर मुफ्त बिजली योजना स्वागत योग्य

धन्यवाद गणेश चौरसिया जी नें किया, निर्मला देवी,रेखा देवी,आशा देवी,कृष्ना चौरसिया, उत्तम चौरसिया,राजकिशोर पानुरी, रोहित पानुरी,जतिन पानुरी,राहुल पानुरी,राजीव तिवारी , अनमोल चौरसिया, अंशुमान, राजा बाबू, रुद्रप्रताप तिवारी, इत्यादि लोग शामिल थे।

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *