सरस्वती पूजा का प्रसाद का वितरण कार्यक्रम, मुख्य अतिथि

Bokaro ओसियन एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट एवं रेडियम पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 बोकारो मैं आज मां सरस्वती पूजा का महाप्रसाद का वितरण किया गया इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बोकारो विधायक श्रीमती श्वेता सिंह एवं भूतपूर्व सांसद प्रत्याशी धनबाद श्रीमती अनुपमा सिंह की मौजूदगी रही, क्षेत्र के सभी जनों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम के संचालक श्री ओम प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम में डीसीपी सिटी श्री आलोक रंजन, हरला थाना प्रभारी श्री खुर्शीद आलम, एग्जाम अपडेट झारखण्ड के संचालक श्री राजेश ओझा, झारखंड के प्रतिष्ठित यूट्यूब चैनल के संचालक श्रीमती स्मृति ऐश्वर्या, संस्थान के शिक्षक एवं सदस्य सौरव कुमार, तुलसी कुमार, शैलेश कुमार, विजेता दृष्टि, रितु श्रुति एवं मुस्कान की मौजूदगी रही, इस पावन अवसर पर विद्या बुद्धि और ज्ञान के देवी सरस्वती माता के चरणों में विधिवत पूजा अर्चना करते हुए महाप्रसाद का वितरण किया गया माता रानी की कृपा से सभी के जीवन में ज्ञान विवेक और प्रगति का प्रकाश सदैव बना रहा है।

Whatsapp Group
See also  कोडरमा जिला में शिक्षक भर्ती, विषयवार टीचर नोटिफिकेशन
Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *