पटना बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा टायर 4 का इंतजार कर रहे अभ्यार्थियों के लिए बहुत खुशखबरी है TRE 4 नोटिफिकेशन फरवरी माह में ही जारी होने की पूरी संभावना है।
शिक्षा मंत्री ने जानकारी दिया प्रत्येक विद्यालय मे शिक्षकों की विषय वार वैकेंसी के हिसाब से भर्ती की जाएगी। इस बार की नियुक्ति प्रक्रिया में गणित और विज्ञान शिक्षकों की भर्ती ज्यादा होगी । इन विषयों में शिक्षकों की भारी कमी है
विद्यार्थियों की लंबे समय से मांग को देखते हुए आगामी शिक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव किया गया है। बिहार सरकार BPSC शिक्षक भर्ती के TRE 4 में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब एक कैंडिडेट-एक रिजल्ट की नीति लागू होगी। पहले की भर्तियों में एक ही कैंडिडेट का रिजल्ट प्राथमिक, मध्य और माध्यमिक तीनों के लिए हो जाता था। इससे कई सीटें खाली रह जाती थीं।
नए नियम से अब एक सीट पर एक ही कैंडिडेट का रिजल्ट होगा, जिससे अब सीट खाली नहीं बचेगा। बता दें कि TRE-4 के तहत लगभग 44000 शिक्षकों की भर्ती होनी है।
