अब 28 नहीं 30 दिन के होंगे मोबाइल रिचार्ज प्लान

मोबाइल रिचार्ज कराने वालों के लिए टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने नए नियम जारी किए हैं. इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. इन नियमों के तहत अब ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान और सिर्फ कॉलिंग-एसएमएस वाले ऑप्शन भी मिल सकेंगे.

Whatsapp Group

कई मोबाइल यूजर्स की लंबे समय से ये शिकायत रही है कि कंपनियों के 28 दिन वाले प्लान की वजह से उन्हें एक साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज कराना पड़ता है. जिसके बाद अब टेलीकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए ऐसे नियम बनाए हैं, जिनके तहत ग्राहकों को 30 दिन तक की वैलिडिटी वाले विकल्प उपलब्ध कराने होंगे.
देश में आज भी बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता भी हैं जो स्मार्ट फ़ोन यूज नहीं करते, कीपेड वाले मोबाइल का प्रयोग करते हैं उन्हें भी मजबूरी में डाटा वाले प्लान रिचार्ज कराने पड़ते थे. अब ऐसे मोबाइल धारकों को सिर्फ कॉलिंग-एसएमएस वाले ऑप्शन मिलेंगे.

See also  JSSC CGL परीक्षा को फिर प्रभावित करने की साजिश , धनबाद से दो युवक गिरफ्तार, अभ्यर्थियों की लिस्ट के साथ चेक बरामद
Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *