जिला कोर्ट आदेशपाल की भर्ती के लिए ₹50000 तक का घुस मांगा गया

0 minutes, 2 seconds Read

रांची सिविल कोर्ट में आदेशपाल की नियुक्ति के नाम पर 50 हजार रुपए की घुस मांगा गया। यह मामला झारखंड का है।

खूटी जिले के नगड़ी निवासी महादेव उरांव ने इस सम्बन्ध मे कोतवाली थाना में आवेदन दिया। और धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया है। आवेदन में कहा गया है कि खूंटी सिविल कोर्ट में आदेशपाल के पद के लिए आवेदन किया था। जिसका रिजल्ट आने पर मेरा चयन आदेशपाल के पद पर हो गया है।

Whatsapp Group

जिसके बाद बीते 28 नवंबर को उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से 10:40 बजे फोन आया और फोन करने वाले ने कहा कि वह सिविल कोर्ट से ऑफिसर बोल रहा हूँ। आपका चतुर्थवर्गीय कर्मचारी के पद पर रांची सिविल कोर्ट में साक्षात्कार हो रहा है पर कागजात में कुछ गड़बड़ी है। जिसे दूर कराना पड़ेगा।

See also  वन भूमि पर अतिक्रमण पर्यावरण मंत्रालय से मुक्त कराने की मांग

यदि गड़बड़ी को दूर करा लेते हैं तो रांची सिविल कोर्ट में नियुक्ति हो जाएगी। पर इसके लिए 50 हजार रुपए खर्च लगेगा। इसमें 10 हजार रुपए अभी देना होगा आप तत्काल इसका भुगतान कर दीजिए तो सब ठीक करवा दूंगा।

ततपश्चात महादेव उरांव ने फोन करने वाले को कहा कि वह पैसे मिलकर दे देगा। इस पर फोन करने वाले ने कहा कि मिलकर पैसे देने की आवश्यता नहीं है, वह कि सिविल कोर्ट में ही है।

आप किसी अन्य माध्यम से पैसे दे दीजिए। इसके बाद महादेव उरांव समझ गए कि उनके साथ कोई धोखाधड़ी करने का प्रयास कर रहा है। जिसके बाद उन्होंने उक्त मोबाइल नंबर के बारे में कोतवाली थाने को जानकारी देते हुए मामला दर्ज कराया है।

See also  परीक्षार्थी बनकर उदाहरण बने, अब बच्चों को देते हैं उच्च कोटि की शिक्षा

Source JH news portal

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *