मुख्यमंत्री से मिले Cash कांड विधायक इरफान अंसारी

0 minutes, 1 second Read

 

झारखंड के लाल को कोई डरा नहीं सकता- इरफान

Whatsapp Group

शिबू सोरेन जी और फुरकान अंसारी जी का संघर्ष और त्याग के कारण ही झारखंड बना है

जिनके त्याग और संघर्ष से झारखंड बना वो भला झारखंड कैसे लूट सकता है

*भाजपा बेवजह मुख्यमंत्री जी को मनगढ़ंत आरोप लगाकर परेशान ना करें

*भाजपा वाले पचा नहीं पा रहे कि एक आदिवासी झारखंड का मुख्यमंत्री है

 

जामताड़ा  विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी आज झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से मिले और कहा कि इस बुरे वक्त में इरफान अंसारी आपके साथ है।

See also  गीतकार विनय तिवारी को खोरठा छात्र संघर्ष मोर्चा के द्वारा शॉल और गुलदस्ता देकर किया गया सम्मानित 

झारखंड के लाल को कोई डरा नहीं सकता। हमारे दिशुम गुरु शिबू सोरेन जी का संघर्ष और पूर्व सांसद फुरकान अंसारी के त्याग के कारण ही झारखंड बना है। मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि आप बेवजह मुख्यमंत्री जी को परेशान नहीं कर सकते।

1000 करोड़ का जो आरोप आप मुख्यमंत्री पर लगा रहे हैं वह बेबुनियाद है। इससे मुख्यमंत्री जी डरने वाले नहीं । भाजपा वाले यह पचा नहीं पा रहे कि एक आदिवासी झारखंड का मुख्यमंत्री है जो लगातार राज को एक नई ऊंचाई की तरफ ले कर जा रहा है।

See also  कोडरमा 10000 रुपए रिश्वत लेते ACB ने पकड़ा कोडरमा अंचल की सहायक निबंधक मिताली शर्मा को

भाजपा को चाहिए था कि वह आगे आए और इस विकास में मुख्यमंत्री जी का साथ दें। परंतु ऐसा ना कर यह लोग बेवजह सरकार को मनगढ़ंत आरोप लगाकर फंसाने का काम कर रही है जिसे मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता।

Share this...
author

Ojha Rajesh Purohit

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *