शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने लिया अंतिम सांस, चेन्नई में सुबह हुआ निधन–

0 minutes, 10 seconds Read

JAGARNATH MAHTO झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो का  इलाज के दौरान  सुबह निधन हो गया। जगन्नाथ महतो गिरिडीह जिला डुमरी विधानसभा से विधायक थे। बताते चले कि  14 मार्च 2022 को मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गयी थी।   उन्हें इलाज के लिए रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  बाद में उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था।

शिक्षा मंत्री को एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जगन्नाथ महतो के निधन पर शोक व्यक्त किया है

Whatsapp Group

हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया. चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया. परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे

See also  NH हाईवे पर नहीं लगेगा टोल टैक्स सिर्फ जानना होगा नियम

पिछले साल सितंबर 2022 में भी शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ी गई थी। बाद  कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आयी थी।

करीब एक महीने तक रांची में उनका इलाज के बाद स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर 19 अक्टूबर 2022 को उन्हें एयर एंबुलेंस कर रांची से चेन्नई ले जाया गया था।

चेन्नई में उन्हें MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 28 अक्टूबर को अस्पताल की तरफ से एक मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया था, जिसमें उनके फेफड़ों में कोई सुधार नहीं दिखा। तब डॉक्टरों ने लंग्स ट्रांसप्लांट करने का निर्णय लिया। 10 नवंबर को जगरनाथ महतो का LUNGS ट्रांसप्लांट किया गया।

See also  Jharkhand teacher recruitment: PGT के 1033 पद पर प्रस्ताव, सरकार द्वारा जानबूझ कर लंबित

11 जनवरी को उन्हें ICU से जनरल वॉर्ड में शिफ्ट किया गया था। फिर पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद शिक्षा मंत्री का कार्यालय संभाल कर अपने कहे वादों के अनुसार कार्य कर रहे थे।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *