JSSC ने जारी किया एक और परीक्षा का एडमिट कार्ड, 27 से 29 नवम्बर तक होगी परीक्षा

0 minutes, 18 seconds Read

JSSC exam update झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का आयोजन जेएसएससी 27, 28 एवं 29 नवंबर 2023 को झारखंड के 4 जिलों के 16 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु आयोग के अधिकृत वेबसाइट पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिंक को प्रकाशित कर दी गई है। जहां से आप डाउनलोड कर सकते हैं।

https://jssc.nic.in/admit-card

Whatsapp Group

गौरतलब हो कि भर्ती परीक्षा में शामिल होने हेतु राज्य के आईटीआई और अन्य डिप्लोमा पास कैंडिडेट्स ने आवेदन किया था। एग्जाम सीबीटी मोड में आयोजित होगी। परीक्षा में 3 पेपर होंगे। तीनों प्रश्न-पत्र में उम्मीदवारों को प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के ही पूछे जाएंगे।

पेपर 1 में हिंदी, अंग्रेजी, झारखंड जीके, गणित,विज्ञान, मानसिक क्षमता जांच एवं कंप्यूटर ज्ञान के 120 प्रश्न होंगे। पेपर 2 में वैकल्पिक भाषा जैसे हिंदी, अंग्रेजी, मुंडारी (मुंडा), उर्दू, संथाली, बंगला,हो, खड़िया, कुडुख (उराँव), कुरमाली, खोरठा, नागपुरी, पंचपरगनिया,ओडिया और संस्कृत में से कोई एक उम्मीदवार के अनुसार चुनी हुई होगी, जिसके कुल 100 प्रश्न होंगे। पेपर 3 में ट्रेड से सम्बंधित 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न-पत्र को हल करने हेतु 2 घंटे का समय मिलेगा।

See also  भारी बारिश के बावजूद डुमरी विधानसभा उप चुनाव में भारी बहुमत के रुझान

झारखंड औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती के जरिए कुल 930 पदों को भरे जाएंगे। 930 पदों में 904 पद रेगुलर वैकेंसीज और 26 पद बैकलॉग वैकेंसीज हेतु है।

JSSC JIIOCE Salary 2023

औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर झारखंड में नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को वेतन (JSSC JIIOCE Salary) लेवल 6 के अंतर्गत मिलेगा। चयनित कैंडिडेट्स को प्रति माह सैलरी 35,400 से 1,12,400 रुपए तक मिलेगा। वेतन के अलावा राज्य सरकार द्वारा तय की गई अन्य सरकारी सुविधाएँ भी मिलेगी।

JSSC JIIOCE Recruitment 2023 Selection Process

औद्योगिक प्रशिक्षण अधिकारी भर्ती की चयन प्रक्रिया 2 चरणों में सम्पन्न होगा। प्रथम चरण में लिखित परीक्षा सम्पन्न होगा। द्वितीय चरण में मेरिट लिस्ट जारी कर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित होगा। मेरिट लिस्ट पेपर 3 में प्राप्त अंको के आधार पर तैयार होगा। पेपर 1 & 2 के अंक मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं होगा।

See also  JSSC ने जारी किया नगरपालिका नियुक्ति 2023 में अहम सूचना

Phase 1: Written Exam

Phase 2: Merit List

And Document Verification

Share this…
Whatsapp Group

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *