मुख्यमंत्री राहत कोष से असाध्य रोग के लिए 100000 का चेक

0 minutes, 0 seconds Read

रांची मुख्यमंत्री सचिवालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर असाध्य रोगों से गंभीर बीमारी से ग्रसित एक नन्हे बच्चे के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से ₹100000 का चेक प्रदान किया है

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के असाध्य रोग की मरीज श्रीमती रोयलेन होरो ( ग्राम टेंगरातुकु दारीबेड़ा, थाना जलडेगा, जिला सिमडेगा) को इलाज़ हेतु एक लाख रुपए का चेक सौंपा। श्रीमती रोयलेन के पति श्री संतोष होरो ने चेक प्राप्त किया।

Whatsapp Group

मुख्यमंत्री ने बच्ची एवलिन केरकेट्टा की बेहतर चिकित्सा के लिए उसकी माता श्रीमती अंजना केरकेट्टा और पिता श्री प्रमोद केरकेट्टा (ग्राम गोतरा खमन टोली, सिमडेगा) को भी मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया । इस मौके पर विधायक श्री नमन बिक्सल कोनगाड़ी भी मौजूद थे।

See also  रांची- कोडरमा–न्यू गिरिडीह विस्टाडोम कोच इंटरसिटी एक्सप्रेस के परिचालन में होगी देरी–
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *