2 थाना प्रभारी सस्पेंड, अवैध कार्य में शामिल

0 minutes, 1 second Read

रामगढ़ बार बार  समझने  के बावजूद भू-माफियाओं के साथ सांठगांठ मामले में एसपी ने दो दारोगा को निलंबित कर दिया है।  बासल थाना प्रभारी विकास आर्यन और रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन सिंह  हैं।

दोनों 18 सितंबर को मरार मौजा के खाता नंबर-1 प्लॉट नंबर 1423 की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने के लिए गए हुए थे। इसकी पुष्टि एसडीओ और सीडीपीओ की जांच रिपोर्ट से हो गई है। एसपी रामगढ़ पीयूष पांडे ने जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की है।

Whatsapp Group
See also  JSSC CGL ऑनलाइन फॉर्म भरने की संपूर्ण प्रक्रिया, आवेदन करने से और यह जान लेना आवश्यक—

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे की सूचना पर डीसी चंदन कुमार ने सख्त रवैया अपनाया।  तत्काल इस मामले में जांच करने का आदेश एसडीओ को दिया।

साथ ही सपा से भी जांच रिपोर्ट मांगी। उनके कड़े तेवर देखकर अधिकारी आनन-फानन में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण हो रहे स्थल की जांच की और इसकी जांच रिपोर्ट भी सौंप दी।

24 घंटे के अंदर ही यह स्पष्ट हो गया कि जीम लैंड पर अवैध कब्जा किया जा रहा था। अब इसकी जांच हो रही है कि उस सरकारी जमीन पर किस नाम से जमाबंदी कायम है। यदि वह जमाबंदी भी फर्जी निकली, तो उसे भी रद्द करने का आदेश जल्द निकल जाएगा

See also  हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा JTET परीक्षा के बारे में जवाब, JTET की परीक्षा क्यों नहीं ली गई है!
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *