नियोजन नीति को लेकर छात्रों का आक्रोश रैली शुरू…

0 minutes, 0 seconds Read

छात्र आक्रोश रैली  झारखंड की वर्तमान सरकार ने झारखंड राज्य के लिए नियोजित नियोजन नीति 2021 लागू कर देश के अन्य राज्य से बेहतर नियोजन नीति देने का वादा किया था।

जितने भी छात्र थे खुद को ठगा महसूस कर रहे थे। क्योंकि नियोजन नीति में कुछ ऐसे शर्त  लागू की गई थी जो देश में संभव नहीं हो सकता था।

Whatsapp Group

कल झारखंड उच्च न्यायालय ने झारखंड नियोजन नीति 2021 को रद्द कर दिया। झारखंड स्टाफ सिलेक्शन के द्वारा परीक्षा की कैलेंडर भी जारी कर दी थी।

झारखंड के नियोजन नीति रद्द होने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा जितने भी परीक्षा का कैलेंडर जारी किया गया था अब अपरिहार्य कारणों का कारण बताकर रद्द कर दिया।

See also  सभी थाना प्रभारियों को कोडरमा एसपी का दिशानिर्देश

जिससे युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया। बावजूद झारखंड के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के अलुल जलूल  बयान के बाद झारखंड के युवाओं के अंदर बहुत ही गुस्सा फूट गया।

कल पुतला दहन झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री व अन्य लोगों का रांची में किया गया। छात्रों के द्वारा कल हजारीबाग से जन आक्रोश रैली छात्र रैली का शुभारंभ किया जा रहा है।

जिसके द्वारा छात्रों को ने राज्य के अंदर छात्रों को इस रैली में जुड़ने के लिए अभिवादन किए हैं। इसी को लेकर के झारखंड के हजारीबाग जिला स्थित विद्यार्थियों ने अनुमंडल पदाधिकारी हजारीबाग सदर को छात्र रैली करने का अनुमति मांगने के लिए आवेदन दिया।

और छात्रों से आग्रह किया कि कल संत कोलंबस कॉलेज से 10:00 बजे जन आक्रोश रैली हजारीबाग के सत कोलंबस कॉलेज से शुरू होगी। छात्र रैली संत कोलंबस महाविद्यालय खेल मैदान से देवांगना चौक होते हुए कुर्र चौक बाबू गांव चौक पटवारी जिला परिषद चौक इंद्रपुरी चौक झंडा चौक बंसी लाल चौक केवी महाविद्यालय होते हुए जिला परिषद चौक तक किया जाएगा।

See also  60: 40 नीति के खिलाफ 10 अप्रैल को झारखण्ड बंद !

इसे सफल बनाने के लिए राज्य में अगर अधिकार लेने के लिए इस रैली में भाग लें। इसके बाद झारखंड राज्य के प्रत्येक जिलों में इस तरह का रैली कर झारखंड सरकार पर यथाशीघ्र नियोजन नीति बनाकर लागू करने का दबाव डाला जाएगा।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *