मथुरा महतो विकास पुरूष है -के. के.तिवारी

गोमो। तोपचांची क्षेत्र में जुझारू युवा नेता के. के. तिवारी के द्वारा विभिन्न गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान हरिहरपुर, कोरकोट्टा, चोरापट्टी आदि गांव का दौरा किया गया। इस अवसर पर युवा नेता के. के . तिवारी ने कहा कि गिरिडीह के समुचित विकास के लिए मथुरा प्रसाद महतो जी के चुनाव चिन्ह तीर धनुष पर ही बटन दबाएं एवं भारी मतों से विजयी बनाएं। मथुरा महतो विकास पुरूष है आज इनका काम टुंडी के चप्पे चप्पे में दिखता है ।

See also  अब UPSC का तैयारी करना हुआ बेहद आसान, उड़ान का फ्री सेमिनार

मथुरा महतो विकास के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। माननीय मथुरा महतो ने टुंडी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने का काम किया है। खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इनका कार्य अतुलनीय है। झारखंड के भाषा भाषी के विकास के लिए सड़क से सदन तक इनका सहयोग रहता है ।मौके पर समाजसेवी राजीव तिवारी, जलालुद्दीन अंसारी, पप्पू जी,महादेव महतो आदि लोगों मौजूद थे।

Whatsapp Group
Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *