JPSC: सीडीपीओ 64 पदों पर नियुक्ति शुरू, 27 से ऑनलाइन आवेदन

JPSC recruitment 2023  विभिन्न विभाग झारखंड सरकार के अनुशंसा पर जेपीएससी तथा झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा लगातार नियुक्ति निकाली जा रहे हैं ।

झारखंड लोक सेवा आयोग महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के निर्देश पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के 64 पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया है ।

Whatsapp Group

CDPO ऑनलाइन आवेदन की तिथि

सीडीपीओ ऑनलाइन आवेदन 27 जून से शुरू होंगे जिसे 26 जुलाई 2023 तक भरे जाएंगे।कुल पदों में 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यता स्नातक निर्धारित है।

बाल विकास परियोजना की नियुक्ति प्रारंभिक परीक्षा , मुख्य परीक्षा तथा साक्षात्कार के माध्यम से संपूर्ण होगी। प्रारंभिक परीक्षा दो पत्रों की होगी। जिनमें से 100—100 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे।

See also  दहेज हत्या के आरोपी को 14 वर्ष सश्रम कारावास के साथ 30000रुपए का जुर्माना

हिंदी सामान्यअध्ययन तथा वैकल्पिक विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। हिंदी का पत्र 100 अंकों का होगा और 30 अंक लाना पास करने के लिए अनिवार्य होगा। हिंदी के अंक में धन सूची में नहीं जुड़ेंगे।

वही बात करें सामान्य अध्ययन की तो दो पत्र होंगे प्रत्येक पत्र में 100 अंक का होगा । वैकल्पिक विषय में गृह विज्ञान समाजशास्त्र मनोविज्ञान तथा श्रम एवं समाज विषय में से किसी एक विषय को ऑप्शनल के रूप में चुनना अनिवार्य होगा।

इसमें से 2   पत्र की परीक्षा होगी तथा प्रत्येक पत्र 200 अंक के होंगे। साक्षात्कार 50 अंकों की होगी। इस परीक्षा में कार्मिक विभाग द्वारा न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य किया गया है

See also  थाना प्रभारी पर करवाई के लिए , कोर्ट ने जारी किया SP कोडरमा को नोटिस—

किस श्रेणी में कितने नियुक्ति

अनारक्षित 34

अनुसूचित जाति 2

अनुसूचित जनजाति 21

bc1 —01

आर्थिक रूप से कमजोर 06

विशेष जानकारी के लिए झारखंड लोक सेवा आयोग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर ऑफिशल नोटिफिकेशन पढ़ कर प्राप्त किया जा सकता है।

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *