केस डायरी लिखने का रिश्वत में ASI गिरफ्तार

0 minutes, 1 second Read

धनबाद पुलिस की मनमर्जी थाने में तो चलती ही है। कानून को अपने हाथ में रख कर मनमानी ढंग से काम करने का काम किया करते हैं। इसी तरह का मामला धनबाद जिले के महिला थाना ASI की मनमर्जी का मामला सामने आया।

धनबाद केस डायरी लिखने व अनुसंधान के लिए ₹4000 लेने के जुर्म में महिला थाना के एएसआई सत्येंद्र पासवान को एसीबी की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद एएसआई को एसीबी ने कोर्ट में पेश किया जहां उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा भेज दिया गया है ।

Whatsapp Group
See also  जोहार कलमकार मंच ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सम्मान समारोह

Asi  का घर बलियापुर बस्ती में है पैतृक स्थान बिहार के भोजपुर जिला के तरारी थाना क्षेत्र थाना क्षेत्र में है ।

क्या है मामला

थाना क्षेत्र के बिराजपुर निवासी सुधीर साव  पर महिला थाना में दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज है । केस डायरी के लिए सुधीर अनुसंधानकर्ता एएसआई सत्येंद्र पासवान से मिले। सत्येंद्र ने बताया कि अनुसंधान व डायरी लिखने के लिए ₹10000 देने होंगे ।

अगर रुपए नहीं दिए तो तुम्हें गिरफ्तार करके जेल भेज देंगे। सुधीर रुपए देना नहीं चाहता था इसके बाद सतेंद्र ज्यादा दबाव बनाया तो उन्होंने  ACB   से शिकायत की ।

See also  पकड़ भारत का खबर हुआ सही, झारखंड पंचायत नवनियुक्त सचिव को बधाई – राजेश ओझा

धनबाद सदर अस्पताल परिसर से किया गया गिरफ्तार

एसीबी से शिकायत के बाद सुधीर ने एएसआई सत्येंद्र पासवान को फोन किया । एसआई ने कहा कि 2 किस्तो में रुपए  दे दो । उसके बाद सुधीर ने कहा कि मैं अभी 4000 रुपए ही दे पाऊंगा।  एएसआई सत्येंद्र  सुधीर को सदर अस्पताल परिसर में आने के लिए कहा यहां पर भी पहले ही जाल बिछा रखी थी जैसे ही सुधीर ने ₹4000 दिए एसीबी की टीम ने पकड़ कर जेल भेज दिया।

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *