भारी बारिश के बावजूद डुमरी विधानसभा उप चुनाव में भारी बहुमत के रुझान

गिरीडीह डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। विधानसभा क्षेत्र के हर बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी हुई है। नक्सल प्रभावित नागाबाद में मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां उत्क्रमित मध्य विद्या लय नागाबाद में स्थित बूथ नम्बर 10, 11, 12 और 13 में सबसे अधिक महिलाओं में मतदान को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाओं की लंबी कतार लगी हुई है।

 

Whatsapp Group
See also  वन भूमि पर अतिक्रमण पर्यावरण मंत्रालय से मुक्त कराने की मांग

नावाडीह के बूथ संख्या 327 उत्क्रमित मध्य विद्यालय मझलीटांड में भी मतदाताओं की भीड़ है। झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदनवार और मंत्री बेबी देवी ने अलारगो स्थित मध्य विद्यालय के बूथ नंबर 347 में अपना मतदान किया। उन्होंने कहा, वह अपने पति स्वर्गीय जगन्नाथ महतो के कार्यों को पूरा करेंगी। वो हर चुनाव में इसी मतदान केंद्र पर आकर सबसे पहले वोट डालते थे। उसी परंपरा को मैंने निभाया है।

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *