डुमरी उपचुनाव में मतदान गिनती की तैयारी पूरी, 14 राउंड के बाद होगा रिजल्ट

डुमरी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना को सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. मतगणना के लिए पचंबा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति के परिसर को बनाया गया है. बता दें कि शुक्रवार यानी आठ सितंबर को मतगणना होगी. इसके लिए सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर लिए गए है.वज्रगृह के लिए प्रशासन की तरफ से त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. बता दें कि झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद खाली हुए इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है.

See also  कोडरमा में सरकारी नियमों की उड़ायी जा रही है धज्जियां।

उपचुनाव में ‘इंडिया’ समर्थित झामुमो प्रत्याशी सह मंत्री बेबी देवी, एनडीए समर्थित आजसू पार्टी प्रत्याशी यशोदा देवी, एआइएमएआइ के अब्दुल मोबिन रिजवी, निर्दलीय प्रत्याशी नारायण गिरि, कमल प्रसाद साहू और रोशन लाल तुरी मैदान में हैं.

Whatsapp Group

वहीं डुमरी उपचुनाव संपन्न होने के बाद अब राजनीतिक पार्टियां मतगणना से पहले वोटिंग विश्लेषण में जुटी हुई हैं. बूथ कमेटी के सदस्यों और कार्यकर्ताओं से रुझानों के बारे में जानकारी ली जा रही है.

मतगणना का कार्य 14 राउंड में पूरा हो जायेगा. इसके लिए 25 सहायक, 25 सुपरवाइजर और ऑब्जर्वर की प्रतिनियुक्ति केंद्र के अंदर की जा रही है.

See also  रामगढ़ उपचुनाव: जीत का सिलसिला बरकरार रखने की कोशिश करेगी महागठबंधन 

डीसी सह जिला निर्वाचन पदा नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि मतगणना के लिए 16 टेबल लगाये जायेंगे. एक टेबल इटीपीबी लिए उपलब्ध होगा.

निर्वाचन आयोग के अनुसार डुमरी में कुल 64.84 प्रतिशत वोटिंग हुई है. इस उपचुनाव में कैबिनेट मंत्री बेबी देवी समेत कुल छह प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दावं पर है।

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *