डिजिटल पत्रिका खोरठा दर्पण का विमोचन

0 minutes, 1 second Read

रांची: मोराबादी स्थित खोरठा दरपन के प्रधान कार्यालय लखी रानी निवास में खोरठा डिजिटल पत्रिका खोरठा दरपन का लोकार्पण किया गया। खोरठा मांय माटी मानुस से समर्पित खोरठा दरपन खोरठा साहित्य और संस्कृति की छमाही पत्रिका है जिसमें खोरठा संस्कृति, पर्व-त्यौहार स्मृति, एंव व्यक्तित्व एवं कृतित्व से संबधित आलेख, गीत, कविता,निबंध, एकांकी इत्यादि रहेंगे। इसके प्रधान संपादक संदीप कुमार महतो हैं एंव सह संपादक राधा गोविंद विश्वविद्यालय के खोरठा विभाग के विभागाध्यक्ष अनाम ओहदार हैं।

खोरठा दरपन के संरक्षक मंडल में कुमारी शशि,दिनेश दिनमणि, डॉ गजाधर महतो प्रभाकर, डॉ मुकुंद रविदास जी हैं वहीं सलाहकार समिती में डॉ. अर्चना कुमारी, डॉ. अहिल्या कुमारी, डॉ. रितु घांसी, डॉ. कृष्णा गोप, डॉ. अजय कुमार, डॉ. ज्ञान रंजन, कंचन वर्णवाल,*खोरठा गीतकार विनय तिवारी*,राजेश ओझा(एग्जाम अपडेट-झारखण्ड) विक्की कुमार, मानिक कुमार, बसंत कुमार, अजय कु. दास, बिनोद कु. महतो, अशोक कु. महतो, पुनीत साव, अनंत ज्ञान, गुलांची कुमारी, थानेश्वर महतो जी हैं। पत्रिका का लोकार्पण करते हुवे संयुक्त रूप से अनाम ओहदार और संदीप कुमार महतो ने बताया कि खोरठा भाषा विकास के लिए यह डिजिटल पत्रिका मिल का पत्थर साबित होगी।

Whatsapp Group
See also  पत्रकारों से ही भिड़े जयराम महतो, वीडियो हो रहा वायरल

खास करके वैसे छात्र- छात्राओं के लिए जो खोरठा भाषा को लेकर झारखण्ड के विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।खोरठा गीतकार विनय तिवारी ने कहा यह पत्रिका खोरठाभाषियों, विद्यार्थियों,एवं शोधार्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *