JSSC हाईस्कूल शिक्षक व सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा को लेकर आवश्यक सूचना जारी

0 minutes, 2 seconds Read

JSSC ने हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा को लेकर आवश्यक नोटिफिकेशन जारी किया है। जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति परीक्षा के 273 अभ्यर्थियों की दावेदारी जांच के बाद समाप्त कर दी गई है। जिन अभ्यर्थियों की दावेदारी निरस्त कर दी गई है, उनमें दो अभ्यर्थियों की बीएड की डिग्री मान्य नहीं थी, जिसके कारण उनकी दावेदारी को रद्द कर दी गई।

वहीं पांच ऐसे भी अभ्यर्थी थे, जिन्होंने स्नातक तीन की जगह दो वर्ष का ही प्रमाण प्रस्तुत किया था। इन 11 ऐसे अभ्यर्थी थे, जिन्होंने डीएसई द्वारा जारी प्राथमिक शिक्षक का शैक्षणिक अनुभव प्रमाण पत्र को प्रस्तुत नहीं किया। एक अभ्यर्थी ने जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया, जिसके कारण दावेदारी को समाप्त कर दी गई है।

Whatsapp Group
See also  Jharkhand police ग्रामीणों ने थाना प्रभारी समेत पुलिस दल को पीटा

ज्ञात हो कि आयोग ने संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 ली थी। जांच के क्रम में विभिन्न प्रकार की खामियां मिलीं थी जिसके बाद 273 अभ्यर्थियों की दावेदारी को समाप्त कर दी गई।

सहायक आचार्य के लिए शुल्क जमा करने की तिथि बढ़ाई गई

जेएसएससी द्वारा प्राथमिक विद्यालय सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के लिए 22 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित की गई थी। इसके शुल्क जमा करने, फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करने एवं आवेदन में संशोधन करने की तिथि को बढ़ा दी गई है। अब 24 से 25 नवंबर की मध्य रात्रि तक शुल्क जमा होगा। वहीं 26 एवं 27 नवंबर को फोटो-हस्ताक्षर अपलोड किया जा सकेगा। इसी प्रकार 28 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन में संशोधन किया जा सकता है।

See also  JPSC civil services प्रत्येक साल होनी है लेकिन....
Share this...
author

Ojha Rajesh Purohit

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *