JPSC नियमावली का प्रस्ताव तैयार, अगले महीने जारी होगा JPSC परीक्षा का नोटिफिकेशन

0 minutes, 1 second Read

JPSC नियमावली में संशोधन का प्रारूप तैयार हो गया है। नियमावली में संशोधन के प्रारूप पर जेपीएससी एवं वित्त विभाग की सहमति मिल चुकी है। सिर्फ विधि विभाग की सहमति बाकी है। उसके बाद सरकार की स्वीकृति मिलते ही एक साथ 11वीं से 13वीं जेपीएससी की प्रतियोगिता परीक्षा होने की संभावना है।

और संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा भी जल्द ही आयोजित हो सकती है। बतादें कि नियमावली में विसंगतियों के कारण JPSC राज्य गठन के 23 वर्षों में मात्र 10 परीक्षाएं ही आयोजित कर सका है।

Whatsapp Group

नियमावली में 3 महत्वपूर्ण संशोधन का है प्रस्ताव

जेपीएससी ने राज्य सरकार से झारखंड कंबाइंड सिविल सर्विसेज रूल्स 2021 के विसंगतियों को लेकर कई बार संशोधन का आग्रह किया था।जिसके बाद पहले तत्कालीन विकास आयुक्त केके खंडेलवाल व बाद में वर्तमान मुख्य सचिव एल ख्यांग्ते की अध्यक्षता में बनी कमेटी ने विभिन्न बिंदुओं पर संशोधन की अनुशंसा की है।

See also  JSSC द्वारा उत्पाद सिपाही 583 पदों का वैकेंसी online आवेदन की अंतिम तिथि आज

इस आधार पर मुख्य रूप से तीन संशोधन का प्रस्ताव दिया गया है। जिसमें सिविल सेवा की संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में बैठने के लिए अभ्यर्थियों की उम्र की गणना के लिए कट ऑफ डेट अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह ही अब एक अगस्त हुआ करेगा।

वर्तमान नियमावली में विज्ञापन प्रकाशन के अगले माह की एक तारीख को कट ऑफ डेट रखा गया है। वहीं दूसरा पीटी के रिजल्ट में अगर दिव्यांग, महिला एवं अन्य क्षैतिज आरक्षण के हकदार अभ्यर्थियों की संख्या नियमानुसार 15 गुणा नहीं हो पाती है, तो उनके मार्क्स को नीचे करने का भी प्रावधान किया जा रहा है। इसके साथ ही परीक्षाफल का सही ढंग और समय पर प्रकाशन हो सके, इसके लिए नियमावली की विभिन्न धाराओं को क्रमानुसार ऊपर-नीचे भी करने का प्रस्ताव है।

See also  भाषा व खतियान आन्दोलन अपने मूल उद्देश्य से भटका
Share this...
author

Ojha Rajesh Purohit

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *