JSSC CGL के लिए आयोग द्वारा फिर से जारी किया गया परीक्षा की तिथि

JSSC CGL : झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा – 2023 को लेकर आवश्यक सूचना फिर से जारी की गई है।

जारी सूचना के मुताबिक झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 का आयोजन दिनांक 21.01.2024 (रविवार) एवं दिनांक 28.01.2024 (रविवार) को राज्य के विभिन्न जिलों में अवस्थित परीक्षा केन्द्रों पर किया जायेगा।

Whatsapp Group

परीक्षा में सम्मिलित होने हेतु प्रवेश पत्र डाउनलोड करने संबंधी सूचना आयोग के अधिकृत वेबसाईट www.jssc.nic.in पर यथाशीघ्र प्रकाशित की जायेगी।

झारखण्ड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 के प्रकाशित विज्ञापन से संबद्ध विवरणिका में अंकित प्रावधानों के आलोक में 40% (चालीस) प्रतिशत अथवा इससे अधिक निःशक्तता वाले अंधापन एवं कम दृष्टि, चलन निःशक्तता (दोनों हाथ प्रभावित) तथा सेरेब्रल पाल्सी की कोटि के अभ्यर्थी एवं इसके अतिरिक्त निःशक्त कोटि के अन्य अभ्यर्थियों द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी / सिविल सर्जन द्वारा लिखने में शारीरिक अक्षमता संबंधी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराये जाने की स्थिति में संबंधित अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा स्क्राइब की सुविधा प्रदान की जाएगी।

See also  3 दिन बाद दिल्ली से रांची लौटे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे आवास

श्रुतलेखक / स्क्राइब की सुविधा हेतु संबंधित अभ्यर्थी संलग्न विहित प्रपत्र में दिनांक 06.01.2024 तक आयोग कार्यालय में आवेदन समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे। उक्त अवधि के पश्चात समर्पित किए जाने वाले आवेदनों पर आयोग द्वारा विचार नही किया जायेगा तथा संबंधित अभ्यर्थी को बिना श्रुतलेखक / स्क्राइब के ही परीक्षा में सम्मिलित होना होगा।

JSSC CGL परीक्षा 2023 का नया डेट फिर से जारी, विभिन्न केंद्रों में इस दिन होगी परीक्षा

 

बतादें कि इससे पहले 16 और 17 दिसम्बर को ही यह परीक्षा आयोजित होने वाली थी। पर अगले तिथि के लिए स्थगित कर दिया गया था।

See also  संजय सेठ :प्रधानमंत्री जी ने रांची लोकसभा क्षेत्र की जनता को दिया आशीर्वाद
Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *