11 वी JPSC का नोटिफिकेशन जल्द, 349 पदों के लिए आयोजित होगी परीक्षा

0 minutes, 3 seconds Read

JPSC news झारखंड लोकसेवा आयोग ( JPSC ) की अगली संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा जल्द आयोजित होगी । JPSC को नियुक्ति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के लिए कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग ने शुक्रवार को अधियाचना भेजी है। अधियाचना में कुल संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के 349 पदों की रिक्तियां दिखाई गई हैं।

ये रिक्तियां वर्ष 2021 एवं 2022 की रिक्तियां को जोड़ कर दी गई है। इससे पहले 2020 तक की रिक्तियों के लिए जेपीएससी द्वारा 10 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित कर चुकी है।

Whatsapp Group
See also  झारखंड पारा शिक्षक के लिए खुशखबरी, खत्म हो सकता है कट ऑफ का प्रावधान

सबसे अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा के सबसे अधिक पद

कुल 349 पदों पर भर्ती के लिए JPSC को भेजी गई अधियाचना में सबसे अधिक राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए 207, वित्त सेवा के लिए 63 एवं राज्य पुलिस सेवा के लिए 35 पद हैं। साथ ही सहकारिता सेवा, सूचना सेवा व अन्य सेवाओं के लिए भी 44 पद दिखाए गए हैं।

परीक्षा संचालन नियमावली में संशोधन को लेकर JPSC की संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा लंबित थी। कैबिनेट ने 16 दिसंबर को नियमावली में संशोधनों पर अपनी स्वीकृति दे दी है। सूत्रों का कहना है कि जेपीएससी को विज्ञापन निकालने में अभी कम से कम एक महीने का और अधिक समय लगेगा।

See also  खास मेडिकल दुकान से दवा खरीदने तथा पैसे लेकर जल्दी ऑपरेशन के तारीख़ देने आरोप में CBI ने डॉक्टर को किया गिरफ्तार
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *