11वीं ‌JPSC पीटी परीक्षा में नया खुलासा, आयोग ने कर दी बड़ी गड़बड़ी

Ranchi  ‌17 मार्च रविवार को आयोजित 11वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में बहुत बड़ी गड़बड़ी की सूचना सामने आयी है । विनोबा भावे विश्वविद्यालय , हजारीबाग सेन्टर में कई छात्र को मिले द्वितीय पाली के द्वितीय प्रश्न पत्र के बी सीरीज में भारी गड़बड़ी की खुलासा हुई है। जिसकी जानकारी जेपीएससी कार्यालय के समक्ष प्रेस कांफ्रेंस करते हुए झारखंड यूथ एसोसिएशन के संयोजक इमाम सफी ने दी। उन्होंने कहा द्वितीय प्रश्न पत्र के बी सीरीज पेपर में कुल 22 प्रश्न को रिपीट कर दिया गया है।

प्रश्न संख्या 1 से 8 के प्रश्न को दोबारा प्रश्न संख्या 50 से 57 तक, प्रश्न संख्या 16 से 21 के प्रश्न को पुनः प्रश्न संख्या 65 से 70 में और प्रश्न संख्या 42 से 49 के प्रश्न को पुनः प्रश्न संख्या 92 से 100 के बीच हुबहु रीपीट कर दिया गया है। दुसरी गड़बड़ी, प्रश्न संख्या आठ को दो बार रिपीट कर दिया गया है। वहीं तीसरी गड़बड़ी प्रश्न संख्या 22 से 25 तक के प्रश्न संख्या व प्रश्न ही गायब है।

Whatsapp Group
See also  Executive Engineer पर F.I.R. दर्ज करने का आदेश मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया

इस तरह कुल 27 प्रश्न में भारी गड़बड़ी किया गया है। ‌सफी कहते हैं आयोग मामुली गड़बड़ी करने पर अभ्यर्थियों को परीक्षा से बाहर कर दिया जाता है वहीं इतनी बड़ी संख्या में गड़बड़ी करने वाले आयोग पर कार्रवाई क्यों नहीं होती ? परीक्षा में अन्य कई अनियमितता बरती गई है जिसकी शिकायत सोशल मीडिया में लगातार वाईरल हो रहा है।

इस प्रकार पुरी परीक्षा विवादित है इसलिए इसे रद्द करके पुनः पारदर्शी ढंग से परीक्षा आयोजित किया जाय और गड़बड़ी करने वाले पर कठोर कार्रवाई होनी हो ताकि आयोग की गरिमा बच सके। वरना झारखंड यूथ एसोसिएशन सरकार और आयोग के खिलाफ आर-पार की संघर्ष करेगी।

See also  11वीं JPSC में अभ्यर्थियो को उम्र सीमा में छूट

वहीं आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता यास्मीन लाल ने कहा है झारखंड सरकार अविलंब परीक्षा रद्द करें वर्ना अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान कृष्ण किशोर व प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे।

Jpsc परीक्षा रद्द करें आयोग : इमाम सफी*

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *