JTET सिलेबस में होगा बदलाव, अभ्यर्थियों के मांग पर आयोग ने कहा

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा होने से पहले ही विवादों में आ गया है. छात्र नए सिलेबस और कट ऑफ को लेकर नाराज हैं. इसे लेकर उन्होंने जैक कार्यालय का घेराव किया.

Jharkhand teacher eligibility test

Whatsapp Group

करीब 8 वर्षों के बाद झारखंड में आयोजित हो रहे शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर विवाद अभी से उठने लगे हैं. दरअसल जैक के द्वारा जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा के नया सिलेबस और कट ऑफ से छात्र नाराज हैं और उनका कहना है कि 2016 की तरह इसका पाठ्यक्रम रखा जाए.

अपनी मांग को लेकर शुक्रवार को बड़ी संख्या में नामकुम स्थित जैक कार्यालय का घेराव करने विद्यार्थी पहुंचे. जिस वजह से घंटों जैक बोर्ड का मुख्य द्वार बाधित रहा. विरोध के दौरान छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा की बोर्ड के द्वारा मनमानी तरीके से वृहद सिलेबस एवं हायर कट ऑफ मार्क्स की बाध्यता तय कर दी गई है जो कि गलत है. बोर्ड को इसे संशोधन करते हुए NCTE के गाइडलाइन या पूर्ववर्ती 2016 के अनुरूप निर्धारित करनी चाहिए.

See also  JSSC CGL का विज्ञापन शीघ्र , इस तिथि को जारी होगा झारखंड संयुक्त स्नातक परीक्षा का विज्ञापन—

नाराज छात्रों के साथ हुई वार्ता

छात्रों के आंदोलन को देखते हुए जैक सचिव एवं छात्रों के बीच वार्ता हुई. वार्ता के दौरान जैक द्वारा छात्रों के हित में नियम संगत कार्य करने का आश्वासन दिया गया. इसके साथ ही छात्रों की भावना से सरकार को अवगत कराने की बात कही गई. आज के इस घेराव में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो, अजय महतो, अंतोष कुमार, रामप्रसाद आदि छात्र शामिल थे. गौरतलब है कि इन दिनों जैक द्वारा आयोजित होने वाले शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जा रहे हैं जिसकी अंतिम तारीख 26 अगस्त तक बढा दी गई है.

See also  झारखंड के नए डीजीपी के चयन की कवायद शुरू,सरकार ने यूपीएससी को भेजी सूची

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में पास करने के लिए अलग-अलग श्रेणियों में अलग-अलग अंकों का निर्धारण किया गया है. इसके अलावा जैक द्वारा आयोजित हो रहे 1 से 5 और 6 से 8 वर्ग के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा अलग-अलग आयोजित की जाएगी इसके लिए अलग-अलग आवेदन जमा करने होंगे.

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *