तोपचांची प्रखंड के रोआम, ढांगी में झारखंड मुक्ति मोर्चा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न

0 minutes, 1 second Read

तोपचांची – आज तोपचांची प्रखंड अंतर्गत ढांगी पंचायत के ढांगी, रोआम मैदान में झारखंड मुक्ति मोर्चा का झामुमो नेता के.के. तिवारी के नेतृत्व में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित की गई।

जिसमें हजारों की संख्या में झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल हुई।

Whatsapp Group

सबों ने एकस्वर से माननीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो जी को जिताकर हेमंत सरकार बनाने का प्रण लिया।

इस दौरान आदिवासी नृत्य के साथ साथ खोरठा के सुपरस्टार मनोज देहाती एवं खोरठा गीतकार विनय तिवारी के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।

इस मौके पर माननीय विधायक मथुरा प्रसाद महतो जी ने कहा कि जनता को रुझान से या स्पष्ट हो चुका है कि झारखंड में फिर से माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार बनने वाली है।

See also  JSSC ने फिर से जारी किया परीक्षाओं का नया कैलेंडर

झामुमो नेता के.के. तिवारी ने कहा कि झारखंड में हेमंत सोरेन पहले मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है।कार्यक्रम का संचालन झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा के मशहूर गीतकार विनय तिवारी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन राजीव हिंदुस्तानी ने किया।

इस मौके पर मुख्य रूप से झामुमो में जिला सचिव मन्नू आलम, केंद्रीय सदस्य अलाउद्दीन अंसारी, विधायक प्रतिनिधि जगदीश चौधरी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष विकास तिवारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो, सचिव नवल किशोर केवट, खोरठा गीतकार विनय तिवारी,परितोष महतो, दिनेश महतो,अनुज महतो, गौरब तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि अमर महतो,राजीव हिंदुस्तानी, संजय तिवारी, समाजसेवी राजीव तिवारी, भोला तिवारी,सत्यम तिवारी, दुलाल तिवारी, दयाशंकर तिवारी,भरत महतो,कमलेश तिवारी, अर्जुन महतो ,राजीव गोप,नारायण ठाकुर, कार्तिक रवानी,महेंद्र दास, रूपेश तिवारी, गोपाल महतो, सीताराम महतो, श्यामल तिवारी, कैलाश तिवारी, ध्रुव चौबे, शहाबुद्दीन अंसारी,पुरन महतो, संतोष रवानी,सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।

See also  कुछ पारा शिक्षकों के लिए बुरीखबर तो कुछ के अच्छी, लौटाने होगी कमाई सैलरी या जाना होगा जेल!

Share this…
author

Ojha Rajesh Purohit

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *