बोकारो में सैकड़ो AJSU कार्यकर्ता ने थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दमन

बोकारो
झारखंड में सियासी सरगर्मी के बीच AJSU पार्टी को गोमिया विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है.शनिवार 26 सितंबर 2026 को TTPS श्यामली अतिथिगृह में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान बोकारो के गोमिया प्रखंड के अंबेडकर समाज के सैकड़ों लोगों ने आजसू पार्टी छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दामन थाम लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के माननीय मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने झामुमो का झंडा थामने वाले सभी सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर औपचारिक रूप से संगठन में स्वागत किया.

See also  JPSC JSSC झारखंड में 3 महीना के अंदर ,28000 का भर्ती प्लान

सदस्यता ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं और जमीनी विकास कार्यों का ही नतीजा है कि लोग लगातार झामुमो की विचारधारा से जुड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि लोगों का झामुमो के प्रति यह बढ़ता जुड़ाव संगठन के विस्तार और जनविश्वास की मजबूती का प्रत्यक्ष प्रमाण है. सभी नवसदस्य पार्टी की नीतियों के अनुरूप जनहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और संगठन को धरातल पर और अधिक सशक्त बनाएं

Whatsapp Group
See also  अजय कुमार सिंह होंगे झारखंड के नए डीजीपी
Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *