सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए खुशखबरी, JSSC करेगा लेखा सहायक की नियुक्ति

JSSC अगर आप झारखंड की सरकारी नौकरियों की तैयारी में लगे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल jssc द्वारा जल्द ही लेखा सहायक के पदों पर भर्ती की जाएगी। इनकी नियुक्ति वित्त विभाग में होगी। कुल 384 पदों पर अभ्यर्थियों की बहाली होगी। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने झारखंड वित्त अवर लेखा सेवा भर्ती, प्रोन्नति व अन्य सेवा शर्त नियमावली को मंजूरी दे दी है।

वित्त विभाग ने प्रकाशित किया गजट

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की मंजूरी के बाद वित्त विभाग ने इसका गजट प्रकाशन भी कर दिया है। इसके अनुसार, वित्त विभाग में वरीय लेखा सहायक तथा लेखा अधीक्षक के पद प्रोन्नति से भरे जायेंगे। वरीय लेखा सहायक का कार्य बल 217 व लेखा अधीक्षक का कार्य बल 70 होगा।  नियुक्ति के बाद तीन माह का संस्थागत प्रशिक्षण, छह माह का व्यावहारिक प्रशिक्षण और एक माह का अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा.।प्रोन्नति के लिए विभागीय समिति का गठन होगा।

Whatsapp Group
See also  कोडरमा जिला में शिक्षक भर्ती, विषयवार टीचर नोटिफिकेशन

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *