नवोदय विद्यालय कक्षा 9 में प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 10 अप्रैल 2027 को चयन परीक्षा 

0 minutes, 1 second Read

कोडरमा  जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 में लेटरल एंट्री के माध्यम से नामांकन के लिए चयन परीक्षा की प्रक्रिया विधिवत शुरू हो गई है।

इच्छुक और पात्र विद्यार्थी आगामी 30 सितंबर तक इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से यह चयन परीक्षा 10 अप्रैल 2027 को आयोजित की जाएगी।

Whatsapp Group

परीक्षा का पाठ्यक्रम

इस प्रवेश परीक्षा में कक्षा 8वीं के स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में मुख्य रूप से गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषय शामिल रहेंगे।

See also  खाता न बही, जेपीएससी जो कहे वही सही नहीं चलेगा : युगेश

कुल 100 अंकों की इस परीक्षा में गणित व सामान्य विज्ञान से 35-35 अंक, जबकि अंग्रेजी और हिंदी से 15-15 अंकों के सवाल होंगे।

ढाई घंटे का समय

अभ्यर्थियों को पूरा प्रश्नपत्र हल करने के लिए कुल 2 घंटे 30 मिनट का समय दिया जाएगा। चयन के दौरान अभ्यर्थी की ग्रामीण अथवा शहरी स्थिति का निर्धारण उसके कक्षा 8 के अध्ययन क्षेत्र के आधार पर होगा। यदि किसी विद्यार्थी ने कक्षा आठ में एक दिन भी शहरी क्षेत्र के विद्यालय में पढ़ाई की है, तो उसे शहरी अभ्यर्थी ही माना जाएगा।

See also  248 नकली पारा शिक्षक फरार, डर से नहीं आ रहे स्कूल

अनिवार्य दस्तावेज व विवरण

ऑनलाइन आवेदन करते समय विद्यार्थी को अपनी नवीनतम फोटो के अलावा स्वयं और अभिभावक के हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे। इसके साथ ही फॉर्म में अपार आईडी, पहचान संख्या और पैन कार्ड से जुड़े जरूरी विवरण दर्ज करने अनिवार्य होंगे। आवेदन पत्र में कोई भी गलत या भ्रामक जानकारी पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी का नामांकन तत्काल रद कर दिया जाएगा।

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *