जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में छपरा से एजेंट मनु कुमार सिंह गिरफ्तार

ī

सीआइडी ने बिहार के छपरा से एजेंट मनु कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह अभ्यर्थियों की सेटिंग कराने, उन्हें सिंडिकेट से मिलवाने और प्रश्न-उत्तर रटवाने में सक्रिय था।

Whatsapp Group

गुरुवार को उसे सीआइडी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सीआइडी जल्द उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

इस मामले में अब तक 33 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें एजेंट, अभ्यर्थी और परीक्षा संचालन एजेंसी आइसीएन के कर्मी शामिल हैं।

See also  कुर्मी महतो आदिवासी नहीं बनेगा –चमरा लिंडा

वहीं, जमशेदपुर के फूड इंस्पेक्टर संजय कुमार से लगातार दूसरे दिन भी सीआइडी ने पूछताछ की। आरोप है कि उन्होंने अभ्यर्थियों को प्रश्न-उत्तर रटवाने और उन्हें लाने-ले जाने में मदद की। शुक्रवार को उन्हें फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *