JSSC CGL की सारी परीक्षाएं रद्द, आखिरकार Jssc को आंदोलन के सामने झुकना पड़ा

0 minutes, 4 seconds Read

JSSC PAPER LEAK NEWS झारखंड कर्मचारी आयोग में एसएससी सीजीएल के पेपर लिखकर मामले में अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान मांगों के सामने झुकना पड़ा। 28 फरवरी 2023 को आयोग के द्वारा सिर्फ पेपर तीन को ही रद्द किया गया था। परंतु छात्रों के द्वारा आंदोलन को देखते हुए JSSC ने तीनों पेपर को रद्द कर दिया है।

आयोग के परीक्षा नियंत्रक द्वारा जारी सूचना में कहा गया कि झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी  संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 अंतर्गत दिनांक 28/ 1/2024 को आयोजित परीक्षा की तृतीय पाली (सामान्य ज्ञान) में कतिपय प्रश्नों के लीक होने की घटना एवं उससे संबंधित नामकुम (रांची) थाना कांड संख्या 45.2024 दिनांक 29 1 2024 अंतर्गत धारा 467/ 468/ 420/ 120 B भारतीय दंड विधान 66 सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एवं 12 (झारखंड प्रतियोगी परीक्षा भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण) के उपाय अधिनियम 2023 के मध्य नजर JGGLCCE 2023 अंतर्गत दिनांक 4/ 2/ 2024 को निर्धारित परीक्षा का आयोजन उक्त तिथि से संबंधित सभी सुरक्षा व्यवस्थाओं की गहन एवं पूर्ण समीक्षा उपरांत किया जाना आवश्यक है।

Whatsapp Group
See also  जयनगर थाना में ही भ्रष्टाचार के आरोप में हुए थे लाइन हाजिर , अब होंगे नए थाना प्रभारी

जिस हेतु के JGGLCCE 2023 अंतर्गत दिनांक 4/ 2/ 2024 को निर्धारित परीक्षा तीनों पाली को स्थगित किया जाता है। दिनांक 4/ 2 /2024 को निर्धारित उक्त परीक्षा की पुनर निर्धारित तिथि आयोग के वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। उक्त परीक्षा अंतर्गत दिनांक 28/ 1/ 2024 को आयोजित परीक्षा की तृतीय पाली दिनांक 28/ 1/ 2024 को ही रद्द की जा चुकी है।

उक्त परीक्षा अंतर्गत दिनांक 28/ 1/ 2024 को आयोजित परीक्षा की प्रथम एवं द्वितीय पाली को भी रद्द किया जाता है। उक्त परीक्षाओं की पुनर नियोजन की नाव निर्धारित तिथियां शीघ्र ही प्रकाशित की जाएगी।

See also  सरकारी कागजात का फोटो खींचने देने से ही कर्मचारी पर करवाई
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *