बिरसा किसान क्लब द्वारा फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन

0 minutes, 0 seconds Read

कोडरमा जयनगर प्रखंड अंतर्गत तिलोकरी में बिरसा किसान क्लब द्वारा सोमवार को लीग नाॅक आउट फुटबाॅल टूर्नामेंट का आयोजन धनबाद बनाम पोखडंडा के बीच हुआ।

जिसमे मुख्य अतिथि जिप अध्यक्ष रामधन यादव शामिल हुए। वहीं प्रमुख अंजू देवी ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काट कर उद्घाटन किया। वहीं श्री यादव ने बताया कि पढ़ाई के साथ साथ जीवन में खेलकूद भी जरूरी है।

Whatsapp Group

गांव क्षेत्रों में इस तरह के टूर्नामेंट का आयोजन होने से युवाओं को अपने प्रतिभा को दिखाने का अवसर मिलता है। वहीं प्रमुख अंजू देवी ने बताया कि खेल से युवाओं में शारीरिक व मानसिक विकास होता है।

See also  11th JPSC RECRUITMENT 2023 नोटिफिकेशन जारी!

मौके पर केदारनाथ यादव, राजकुमार यादव, सुरेंद्र भाई मोदी, गणपत यादव, इंद्रदेव यादव, अनिल पाण्डेय आदि सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद थे।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *