झारखंड प्राइवेट स्कूल कर रहे हैं मनमानी, शिक्षा अधिकारी के आदेशों का अनुपालन नहीं करते

0 minutes, 1 second Read

निजी स्कूल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का आदेश का नहीं कर रहे हैं पालन

आखिर क्यों नहीं उपलब्ध कराई गई भूमि से सबंधित कागजत?

Whatsapp Group

स्कूल प्रबंधक का कहा  मैंने दस्तावेज उपलब्ध करा दिया।
क्या छुपा है राज??


चलकुशा:-प्रखंड के ग्राम बरियोंन में निजी स्कूल प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का आदेश का पालन नहीं कर रहें हैं।
मामला पारा माउंट पब्लिक स्कूल का है।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किशोर कुमार के द्वारा 23 दिसंबर 2022 को पत्रांक संख्या 1107 जारी कर पारा माउंट पब्लिक स्कूल के किस खाता संख्या एवं पलॉट संख्या पर संचालित किया गया, और उसकी चौहद्दी व जमीन पर अधिकृत हैं।

जिसका सम्पूर्ण ब्यौरा मूल प्रति अवलोकनार्थ तथा छाया प्रति एवं स्व अभिप्रमाणित इस कार्यकाल को उपलब्ध कराने को कहा गया था ।लेकिन संचालक के द्वारा उपलब्ध नहीं कराई गई।

See also  थाना प्रभारी पर करवाई के लिए , कोर्ट ने जारी किया SP कोडरमा को नोटिस—

मजबूरन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को स्कूल पहुंचना पड़ा। जब बीईईओ किशोर कुमार के द्वारा निजी स्कूल पहुंच कर दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया तो संचालक के द्वारा उपलब्ध नहीं कराई।

स्कूल प्रबंधक शशि सिंह से पूछे जाने पर कहा  गैरमजरूआ खास जमीन है और  इस जमीन के संबंध में मामला कोर्ट में है।

साथ ही साथ  इस खाता और प्लॉट में जमीन पर स्कूल के अलावा और सारे घर भी हैं। लिखित बयान 2 से 3 दिन में  अधिकारी को दे देंगे। कुछ विशेष लोग स्कूल और मुझे बदनाम करने के लिए ऐसा काम करवा रहे हैं लेकिन सफलता सत्य की ही होती है।

यह जमीन मेरे पूर्वज चोहनी देवी जो मेरी परदादी है उनके नाम से रिटर्न मे दर्ज है। इसमें हमलोग 70 से 80 सालो से खेती करते आप रहे है।

See also  चंद्रयान 3 की कुछ खास बातें जिसे जानना आवश्यक, अब तक 31हज़ार करोड़ की कमाई

इस जमीन का जो भी पेपर है एक कॉपी B EO सर क़ो उपलब्ध करा दीया गया है कुछ लोग अपना निजी स्वार्थ के लिए हमें परेशान कर रहा है।

फारेस्ट विभाग से हमारा सीवल केस 2017 से चल रहा है जो निर्णय हो हम उसको मानेगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंचल से जमीन संबंधी जांच कर लेनें की बात कह कर दस्तावेज देने को टाल दी।

जो पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। आखिर क्यों नहीं उपलब्ध कराई गई भूमि से सबंधित कागजात? क्या छुपा है राज? जानकारी प्राप्त होने के बाद पता चलेगा।

अब देखना है अंचल अधिकारी भूमि संबंधित कागजात उपलब्ध कराते हैं या नहीं।इन सभी सवालों का लोंगो का इंतजार रहेगा।

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *