हेमंत सोरेन सरकार के इस गिफ्ट के लिए ब्लॉक और बैंक का चक्कर काट रहीं महिलाएं, अधिकारी ने बतायी ये वजह

0 minutes, 1 second Read

जिले के  प्रखंड के विभिन्न गांवों की महिलाएं मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए ब्लॉक (प्रखंड कार्यालय) और बैंक का चक्कर काट रही हैं. पैसे नहीं आने से वे परेशान हैं. बैंककर्मी उन्हें ब्लॉक जाकर पता करने की बात कह रहे हैं. जब महिलाएं प्रखंड कार्यालय जाती हैं, तो यहां कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाता. महिलाएं कह रही हैं कि बैंक और ब्लॉक का चक्कर लगा-लगाकर वे परेशान हो चुकी हैं.

इसके बाद भी उन्हें हेमंत सोरेन सरकार का ये गिफ्ट (मंईयां सम्मान राशि) नहीं मिल पा रहा है. कोलेबिरा के समाज कल्याण कार्यालय के प्रभारी आशीष कुमार ने कहा कि प्रज्ञा केंद्रों द्वारा आवेदन करते वक्त बैंक अकाउंट या आईएफएससी कोड में गलती की गयी है. इस कारण कई महिलाओं को पैसे नहीं मिल रहे हैं.

Whatsapp Group
See also  JSSC ने प्रशिक्षित शिक्षकों के लिए निकाली 2855 भर्तियां, 1.5 लाख तक मिलेगा वेतन

कोलेबिरा के समाज कल्याण कार्यालय के प्रभारी आशीष कुमार से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि प्रखंड के विभिन्न गांवों की महिलाएं इस संबंध में जानकारी लेने के लिए कार्यालय पहुंच रही हैं, लेकिन वेबसाइट अपडेट होने के कारण पिछले 15-20 दिनों से वेबसाइट बंद है. इस कारण उन्हें जानकारी नहीं दी जा पा रही है. इस योजना का फॉर्म विभिन्न प्रज्ञा केंद्रों से महिलाओं द्वारा भरा गया है. फॉर्म भरने के समय प्रज्ञा केंद्र ऑपरेटर द्वारा बैंक अकाउंट या आईएफएससी कोड भरने में गलती की गयी होगी, इस कारण कई महिलाओं के अकाउंट में पैसा नहीं आया है.

See also  मुख्यमंत्री राहत कोष से असाध्य रोग के लिए 100000 का चेक

Share this…
author

Ojha Rajesh Purohit

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *