रामगढ़ उपचुनाव: पूर्व विधायक के पति को मिला कांग्रेस से टिकट, प्रतिद्वंदी हैं सांसद की पत्नी, विद्यार्थी

Ramgarh by-election रामगढ़ उपचुनाव को लेकर गहमागहमी जोरों पर है प्रत्याशी अपने दावेदारी मजबूती से पार्टी नेताओं के सामने कर रहे थे। कांग्रेस की तरफ से बहुत सारे नेता थे जो अपने प्रत्याशी का दावेदारी कर रहे थे परंतु सत्ता पक्ष से कांग्रेस आलाकमान ने कांग्रेस के पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो को टिकट दे दिया है।

वही बात करें विपक्ष  तरफ से तो गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी की पत्नी सुनीता देवी को प्रत्याशी बनाया है। सुनीता चौधरी ने रजरप्पा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद आज नामांकन दाखिल कर दिया है। साथ में उनके पति सीपी चौधरी भी मौजूद रहे।

Whatsapp Group
See also  झारखंड में कॉन्ट्रैक्ट नौकरी खत्म ,अब सब हो जाएंगे सरकारी कर्मचारी

रामगढ़ चुनाव बहुत चर्चा में है क्योंकि इस बार पूर्व विधायक ममता देवी को कोर्ट के द्वारा सजा मुकर्रर करने के बाद उनकी सदस्यता रद्द हो गई थी।

सूत्रों के द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बार के उपचुनाव में झारखंड के बेरोजगार युवा भारी संख्या में नामांकन करने वाले हैं। सबसे खास बात यह है कि विद्यार्थी संघ के द्वारा ऐलान किया गया है यह चुनाव झारखंड के वर्तमान सरकार के सामने बताना है कि विद्यार्थी भी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

See also  11 JPSC में देरी से अभ्यर्थी व्याकुल, मुख्य सचिव का आश्वासन
Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *