मैं हूँ झारखण्ड ” मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राँची – मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज विधानसभा परिसर में चर्चित लेखक देव कुमार की दूसरी कृति ” मैं हूँ झारखण्ड ” पुस्तक का विमोचन किया । प्रथम संस्करण की अपार सफलता के बाद यह पुस्तक की द्वितीय संस्करण है।

पुस्तक कि सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तक झारखण्ड के अतीत से वर्त्तमान तक के समस्त तथ्यों और जानकारियों का अनोखा संकलन है एवं तथ्यों की चित्रात्मक प्रस्तुति द्वारा इसे समझने हेतु आसान और रोचक बनाया गया है। टुंडी विधायक सह सतारूढ़ दल सचेतक मथुरा महतो ने कहा कि यह पुस्तक का प्रकाशन झारखण्ड राज्य के लिए ऐतिहासिक है एवं ऐसे ही कार्यों से राज्य गौरवान्वित होता है।

Whatsapp Group
See also  बोकारो बनेगा technical hub, विकास में लगेगा पंख

खोरठा के मशहूर साहित्यकार एवं गीतकार विनय तिवारी ने कहा कि यह झारखण्ड के इतिहास, भूगोल, राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था इत्यादि को समझने हेतु उपयोगी पुस्तक है। लेखक देव कुमार ने बताया कि पुस्तक पूरी तरह शोध आधारित है जिसकी सराहना देश-विदेश के चर्चित विद्वानों द्वारा की गई है।

मौके पर समाजसेवी राजीव तिवारी, खोरठा शोधार्थी संदीप कुमार महतो, तालेश्वर महतो इत्यादि लोग शामिल थे।

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *