60: 40 नीति के खिलाफ 10 अप्रैल को झारखण्ड बंद !

रांची 08 अप्रैल को आगामी 10 अप्रैल को होने वाली संपूर्ण झारखण्ड बंद के लिए बापू वाटिका मोहराबादी राँची में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई गई और मंत्री स्वर्गीय जगरनाथ महतो को याद करते हुए झारखण्ड बंद की तैयारी व रणनीति को स्पष्ट किया गया।

टाइगर जगरनाथ महतो का आकस्मिक निधन से पुरा राज्य सदमे में है। इनका सबसे बड़ा सपना 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करना था लेकिन अफसोस पुरा नहीं हो सका। इसलिए हम तमाम झारखण्डी व स्वर्गीय जगरनाथ महतो के चाहने वालों का कर्तव्य है उनके अधुरे सपना को पुरा करना।

Whatsapp Group
See also  झारखंड युवाओं की हालत रोजगार नहीं, नियोजन नीति की मांग करने पर मजबूर

इधर झारखण्ड में लूट जारी है 60:40 वाली नियोजन नीति के आधार पर सरकार बहाली निकाल रही है ताकि दुसरे राज्य के लोग ज्यादातर नौकरी में आ सके।

राज्य के छात्र लगातार 60:40 खिलाफ व खतियान आधारित स्थानीय-नियोजन नीति की मांग को लेकर आन्दोलन हो रहे हैं लेकिन सरकार के कान में जूं तक नही रेंग रही है।

इसी बीच झारखण्ड यूथ एशोसिएशन, झारखण्ड उलगुलान मार्च, पंचपरगना फाइटर,आदिवासी छात्र संघ,आयमा व अन्य आदिवासी-मूलवासी ने 10 अप्रैल को संपूर्ण झारखंड बंद बुलाई है। जिसकी तैयारी पुरी हो चुकी है। कुछ छात्र नेता सरकार से मिलकर आन्दोलन को टालने की षड्यंत्र कर रहे हैं, जिससे सावधान रहने की जरूरत है।

See also  विनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी में श्री निवास पानुरी जयंती पखवाड़ा समारोह

झारखण्ड यूथ एशोसिएशन के केंद्रीय संयोजक इमाम सफी ने कहा स्वर्गीय जगरनाथ महतो के अधुरे सपना को पुरा करना हम सभी का कर्तव्य है इसके लिए आन्दोलन को और तेज करने की जरूरत है, यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

प्रेस को संबोधन के समय रवि पिटर,अमर गुलियार ,ललित महतो,इकबाल अंसारी आदि मौजूद रहे।

इमाम सफी

झारखण्ड यूथ एशोसिएशन

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *