बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने दुनिया को कहा अलविदा, aiims दिल्ली में लिया अंतिम सांस

0 minutes, 0 seconds Read

देश में लोकसभा इलेक्शन का चुनाव चल रहा है। इसी लोकसभा इलेक्शन केदौरान  एक दुखद भारी सूचना प्राप्त हुई । बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी का सोमवार की देर रात निधन हो गया है। वो लंबे वक्त से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे।

नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में उनका इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपनी इस बीमारी का खुलासा किया था। मंगलवार की सुबह पटना स्थित आवास पर उनका पार्थिव शरीर लाया जायेगा। सुशील मोदी के निधन के बाद बिहार के सियासी गलियारों में शोक की लहर दौर गई है।

Whatsapp Group
See also  JSSC vacancy 900 से अधिक पदों पर नियुक्ति विज्ञापन जारी—

सुशील मोदी ने जेपी आंदोलन से राजनीति में रखा था कदम

सुशील मोदी ने जेपी के छात्र आंदोलन से सक्रिय राजनीति में कदम रखा था। बाद में पटना मध्य से विधायक भागलपुर से सांसद तथा बाद में राज्यसभा के सदस्य हुए। 2010 में वे पहली बार नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री बने थे। इसके बाद 2005 के नवंबर में जब बिहार में एनडीए की सरकार बनी तो सुशील कुमार मोदी उप मुख्यमंत्री बनाये गये।  वे लंबे समय तक राज्य के उप मुख्यमंत्री रहे। उनके निधन से भाजपा और राज्य को अपूरणीय क्षति हुई है।

See also  उपयुक्त का दरबार, जनता के समस्याओं का निराकरण समय पर
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *