JSSC vacancy 900 से अधिक पदों पर नियुक्ति विज्ञापन जारी—

0 minutes, 0 seconds Read

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने झारखंड के राजधानी रांची जिले के लिए नगरपालिका विभाग में 931 पदों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी किया है। इसके संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के विज्ञापन के अनुसार रांची जिले नगरपालिका के विभिन्न पद फूड इंस्पेक्टर समेत 921पद पर सरकारी कर्मचारियों नियुक्ति किए जाएंगे। आवेदन करने की शुरुआत 21 जून 2023 से होगी ।अंतिम तिथि  12 जुलाई 2023 तक निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आयोग के अधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए विज्ञापन में प्राप्त की जा सकती है।

Table of Contents

Whatsapp Group

इस तरह से होगा चयन

JSSC के विज्ञापन के मुताबिक उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह लिखित परीक्षा एक चरण की होगी। परीक्षा ओएमआर आधारित होगी। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर वाले होंगे। निगेटिव मार्किंग भी रहेगी। लिखित परीक्षा में तीन पेपर होंगे। यह एक ही दिन तीन पालियों में ली जाएगी।

See also  JPSC ने जारी किया 2023 की पहली नियुक्ति प्रक्रिया

पहला पेपर :

यह भाषा ज्ञान का होगा। इसमें 120 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 2 घंटे की होगी। इसमें हिंदी से 60 प्रश्न और अंग्रेजी से 60 प्रश्न होंगे।

दूसरा पेपर :

यह जनजाति एवं क्षेत्रीय भाषा का होगा। इसमें 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा 2 घंटे की होगी। प्रश्न पत्र में 100 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे

तीसरा पेपर :

यह तकनीकी विषयों और सामान्य ज्ञान का होगा। इसमें 150 प्रश्न होंगे। परीक्षा ढ़ाई घंटे की होगी। इस पेपर में तकनीकी विषय से एक सौ प्रश्न, सामान्य ज्ञान से 20 प्रश्न, सामान्य गणित से 20 प्रश्न और सामान्य विज्ञान से 10 प्रश्न होंगे।

See also  ED ARREST झारखंड के कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस नेता को किया गिरफ्तार

आवेदन करने के लिए परीक्षा शुल्क 100 रखा गया है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को 50 रुपये परीक्षा फीस देने होंगे। दिव्यांग उम्मीदवारों को किसी तरह का कोई परीक्षा फीस नहीं देना होगा।

Share this…
Whatsapp Group

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *