जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे, झारखंड सरकार से सम्मानित मशहूर खोरठा गीतकार विनय तिवारी

0 minutes, 2 seconds Read

जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान से सम्मानित किए जाएंगे झारखंड सरकार से सम्मानित मशहूर खोरठा गीतकार विनय तिवारी


धनबाद – जयशंकर प्रसाद विचार मंच राँची झारखंड द्वारा हिंदी साहित्य,क्षेत्रीय भाषा एवं कला – संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान 2022 – 23 के तहत इस वर्ष झारखंड में कला संस्कृति के विकास में महत्वपूर्ण योगदान के लिए रोआम कतरास धनबाद निवासी झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा गीतकार विनय तिवारी को *जयशंकर प्रसाद स्मृति सम्मान* से सम्मानित किया जाएगा।

Whatsapp Group

यह सम्मान समारोह आगामी 04 फरवरी 2023 शनिवार, सेमिनार भवन , टेलीफोन भवन BSNL , शहीद चौक रांची में आयोजन किया जाएगा। खोरठा झारखंड के डेढ़ कऱोड लोगों की भाषा है एवं पूरे झारखंड की यह जनसंपर्क भाषा है और इस भाषा के गीत ,संगीत एवं सिनेमा को एक सम्मान जनक स्थान तक पहुँचाने ,स्थापित करने और प्रचार प्रसार करने में खोरठा गीतकार विनय तिवारी का अहम योगदान रहा है।

See also  JSSC ने किया रिम्स भर्ती में सर्टिफिकेट वेरिफिकेशन तिथि जारी, साथ ही सख्त हिदायत

लगभग ढाई दशक से विनय तिवारी खोरठा गीत ,संगीत एवं सिनेमा को बढ़ावा देने, संरक्षण व संवर्द्धन के लिए और साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पहचान स्थापित करने के संघर्षरत एवं कार्यरत है। विनय तिवारी झारखंड के चर्चित खोरठा गीतकार,कवि,फ़िल्म लेखक एवं निर्देशक के रूप में जाने जाते है।

इन्होंने खोरठा भाषा में हज़ारों गीत लिख चुके हैं एवं खोरठा फिल्मों में पटकथा ,गीत,लेखन एवं निर्देशन कियें है। खोरठा भाषा में इनके अहम कार्य के लिए झारखंड सरकार से, झारखंड नेशनल फ़िल्म फेस्टिवल एवं झारखंड अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म फेस्टिवल में भी सम्मानित किया गया है । इस समारोह में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामचीन साहित्यकार एवं कलाकार उपस्थित रहेंगे।

See also  RRB recruitment 2023 लोको पायलट व अन्य पदों पर RRB की वैकेंसी
Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *