झारखंड विद्यालय में कितने शिक्षकों की जरूरत,जांच अधिकारी का लिस्ट जारी

0 minutes, 3 seconds Read

Jharkhand teacher vacancy झारखंड के स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग ने प्रखंड से लेकर प्रमंडल तक के निरीक्षण अधिकारियों का लिस्ट जारी कर दिया है। और उसे एक फॉर्मेट के तहत भिन्न-भिन्न चीजों की जांच करने की जिम्मेवारी सौंपी है। सभी अधिकारी को अलग-अलग कार्य दिए गए हैं।

शिक्षा सचिव सभी प्रमंडलीय कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालय का निरीक्षण करके माध्यमिक शिक्षा निदेशक क्षेत्रीय शिक्षा समिति निदेशक जिला शिक्षा पदाधिकारी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी का दौरा करेंगे। प्राथमिक शिक्षा निदेशक को जिला शिक्षा अधीक्षक व प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के क्रियाकलाप का निरीक्षण का भी जिम्मेवारी सौंपा गया है।

Whatsapp Group
See also  Jharkhand teacher recruitment आवासीय विद्यालय में चयन हेतु आवश्यक सूचना जारी

शिक्षा विभाग ने झारखंड के सभी जिलों के स्कूलों के निरीक्षण के लिए मुख्यालय स्तर के पदाधिकारियों को भिन्न-भिन्न टास्क दिए हैं।

अधिकारी आवंटित किए गए जिलों के स्कूलों का निरीक्षण करके रिपोर्ट सौंपेंगे। 12 अधिकारियों की टीम में हर टीम में प्रत्येक सदस्य के रूप में तीन तीन सदस्य को रखा गया है 30 जनवरी 2023 तक यह अपना जांच रिपोर्ट विभाग को सौंप देंगे। ऐसी खबर सूत्र के द्वारा से प्राप्त हुआ है।

शिक्षा विभाग की ओर से एक फॉर्मेट जारी कर अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपनी है। झारखंड के प्रत्येक जिले या प्रखंड कार्यालय में निरीक्षण के बाद वहां कार्यरत कर्मियों , कार्यरत व खाली पदों की संख्या का भी जानकारी विभाग को देना है।

See also  झारखंड में भी निकला KVS के तर्ज पर Contract शिक्षक वैकेंसी , जाने विस्तार से

आधारभूत संरचना संबंधित जानकारी फाइलों की स्थिति लॉग बुक से लेकर कार्यालय के संबंध में अधिकारी द्वारा स्कूलों की निरीक्षण संबंधी रिपोर्ट देनी होगी। रिपोर्ट में गड़बड़ी करने पर अधिकारियों के ऊपर कार्रवाई भी की जा सकती है या विभाग का सख्त निर्देश है।

Share this...

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *