भौकाल टीवी के संचालक को गिरफ्तार किया गया

रांची भौकाल टीवी यूट्यूब फेसबुक चैनल के संचालक टीपू सुल्तान खान उर्फ समर को गिरफ्तार किया गया।भौकाल टीवी  यूट्यूब फेसबुक पेज पर माननीय मुख्यमंत्री,विधानसभा अध्यक्ष एवं माननीय मंत्रियों के विरुद्ध अमर्यादित आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए उसे प्रसारित किया गया था, ऐसा आरोप है।

प्राप्त सूचना के अनुसार इस संदर्भ में आवेदक श्री रतन कुमार सिंह के आवेदन पर रंका थाना गढ़वा में आवेदन दिया गया। इसके बाद रंका थाना कांड संख्या 112/2023 दिनांक 30 जुलाई 2023, किया गया। भौकाल टीवी यूट्यूब फेसबुक पेज के  टीपू सुल्तान खान उर्फ समर पर ipc की धारा 153A, 505, 508, 509, 504, 506, 66 IT Act,2000,SC ST ACT,1989,  के तहत आरोपित किया गया।

Whatsapp Group
See also  गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरु नानक देव जी महाराज के 554 वे प्रकाश पर्व को लेकर सजा विशेष दीवान

पुलिस अधीक्षक गढ़वा के द्वारा विशेष कार्रवाई दल का गठन कर शीघ्र भोकाल टीवी के सहित उपरोक्त अपराध में शामिल अन्य अपराधियों को चिन्हित गिरफ्तार हेतु निर्देश दिया गया। आपको बताते चलें कि भौकाल टीवी को यूट्यूब पर लगभग 8.6 लाख सब्सक्राइबर  है । वही फेसबुक पेज पर भी अच्छे खासे और फैन फॉलोइंग है।

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *