पंचायत सेवक को एसीबी ने घूस लेते धर दबोचा

author
0 minutes, 0 seconds Read

हजारीबाग चौपारण में गुरुवार को एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चौपारण में एक पंचायत सेवक को ₹5000 घूस लेते पकड़ लिया। उसे गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गई।

एसीबी ने शिकायतकर्ता को भी अपने साथ हजारीबाग ले गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पंचायत सेवक अशोक पासवान ब्रह्म ओरिया पंचायत अंतर्गत पीएम आवास का एलसीपी कराने के नाम पर ₹20000 का डिमांड किया था।

Whatsapp Group

इस से लेकर शिकायतकर्ता गणेश यादव ने एसीबी से शिकायत की थी। जिसके बाद एसीबी ने पूरी रणनीति तैयार कर गुरुवार को पंचायत सेवक अशोक पासवान को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

पंचायत सेवक की गिरफ्तारी उनके आवास पर ही हुई। गिरफ्तार के बाद तुरंत बाद एसीपी गिरफ्तार पंचायत सेवक को हजारीबाग ले गई।

See also  अधिकार रैली को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांवा व तिसरी दोनों प्रखंडो की संयुक्त बैठक सम्पन्न

एसीबी टीम तीन गाड़ियों से आई थी। 3 पंचायतों के प्रभार में थे  पंचायत सेवक।

पकड़े गए पंचायत सेवक अशोक पासवान वर्तमान में प्रखंड के 3 पंचायतों के प्रभार में थे। यह पंचायत दादपुर ब्रह्म ओरिया और रामपुर हैं पंचायत सेवक की कमी के कारण एक पंचायत सेवक 3- 3 पंचायतों के प्रभार संभाल रहे थे ।

मुखिया संघ अध्यक्ष ने की थी बड़ी मांग

पंचायत सेवक के पकड़े जाने पर मुखिया संघ अध्यक्ष विरेंद्र रजक ने कहा कि झारखंड के 22 वर्षों के कार्यकाल में यह चौपारण की दूसरी घटना है ।

See also  बदल गया कोडरमा रजौली फोरलेन रूट प्लान, कोडरमा बाजार नहीं बल्कि इस रूट से.....

ऐसे कार्य से चौपारण प्रखंड बदनाम हो रहा है। वहीं उन्होंने प्रखंड व अंचल कार्यालय में चल रहे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाने की मांग की है।

मुखिया संघ के अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार व्याप्त है। इस पर अंकुश लगाने की सख्त जरूरत है।

भ्रष्टाचार के कारण ही सही से काम नहीं होता और रिश्वत देनी पड़ती है। उन्होंने ऐसे आरोपों पर लगाम लगाने की मांग की ताकि आम लोगों के कार्य में आसानी हो सके।

Share this…

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *