प्रियरंजन शर्मा ने 645 किमी की दूरी 32 घंटे में तय कर बनाया रिकार्ड, अमेरिका साइकिल रेस के लिए हुए क्वालीफाई

वाराणसी – इंस्पायर इंडिया साइक्लिंग संस्था के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय साइकिल प्रतियोगिता में प्रियरंजन शर्मा ने 645 किमी की दूरी 32 घंटे में 5500 मीटर ऊंचाई तय कर रिकॉर्ड बनाया है। इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका में होने वाले साइकिल कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए भी क्वॉलिफाई हो गए है। साइकिलिंग क्षेत्र में कृतिमान स्थापित करते हुए उन्होंने देश के युवाओं को एक संदेश दिया है कि साइकिल के हर हिस्से में जिंदगी की सीख छिपी है।

साईकिल आपको स्वस्थ रखने में कारगर हथियार है।साइकिल के इस्तेमाल से न सिर्फ ईंधन को पर्यावरण को स्वच्छ बनाया जा सकता है , बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल स्वास्थ् भी हुआ जा सकता है।

Whatsapp Group

इसके अलावा साइकिल जैसे बहुत साधारण वाहन के सहारे भी पूरी दुनिया देखी जा सकती है। इस समय भारत में साइकिल प्रेमियों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। इसके क्रेज का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि बच्चे हो या जवान इसे साइकिलिंग स्पोर्ट के रूप में अपनी रुचि प्रदर्शित कर रहे है। प्रियरंजन जी ने बताया कि इंस्पायर इंडिया साइकिलिंग संस्था की ओर से 25 नवंबर को पुणे में राष्ट्रीय स्तर आयोजित साइकिलिंग रेस में देश भर के साइकिल प्रेमियों ने बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी की थी।

See also  Breaking news: स्थानीय नीति 1932 एवं आरक्षण विधेयक पर राय लेंगे राज्यपाल

प्रियरंजन जी एक विदेशी अंतरराष्ट्रीय कंपनी में उच्च स्तरीय पद पर कार्यरत हैं। उन्हें भी साइकिलिंग की बेहद रुचि है। उनके द्वारा राज्य तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड बनाये गए है। उनके द्वारा आरएएएम क्वॉलिफाई किया गया । उनके द्वारा पुणे से गोवा की 645 किमी की दूरी साइकिल द्वारा 32 घंटे में 5500 मीटर ऊंचाई के अंतर्गत पूर्ण करके रिकॉर्ड बनाया गया। सायकिल प्रेमियों में इस जीत पर काफी हर्ष एवं उल्लास का दौर बना हुआ है। प्रियरंजन द्वारा ये रिकॉर्ड सफलतापूर्वक पूर्ण करने पर वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका में होने वाले साइकिल कॉम्पिटिशन में भाग लेने के लिए क्वालीफाई हो गए है।

See also  रामगढ़ उपचुनाव: हेमंत सरकार को करारा झटका, 1932 खतियान आधारित नियोजन नीति बिल वापस

उनकी इस टीम में उत्कर्ष वर्मा , रितेश राय, शुभम ओर चंदन शामिल है। प्रियरंजन शर्मा बिहार के पटना निवासी हैं। झारखंड सरकार के सचेतक एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, समाज सेवी कृष्ण कुमार तिवारी, , झारखंड सरकार से सम्मानित खोरठा गीतकार विनय तिवारी, अभिनेता अमन राठौर, नेट इंडिया के चेयरमैन भोला महतो , डॉक्टर अजय तिवारी समाजसेवी राजीव तिवारी , चंदन कुमार चाँद, राहुल तिवारी,अंजन कुमार, उत्तम तिवारी, गौतम तिवारी, प्रियतम कुमार पप्पू, ने प्रियरंजन जी को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Share this...
author

ओझा राजेश पुरोहित

Senior Journalist

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *